{"_id":"5a06b1094f1c1b97678bab32","slug":"salman-khan-advises-actors-to-do-multi-starrers-films","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान खान ने कहा- बॉलीवुड में टिकना है तो करना ही पड़ेगा ये काम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान खान ने कहा- बॉलीवुड में टिकना है तो करना ही पड़ेगा ये काम
Sat, 11 Nov 2017 01:43 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला
टीम डिजिटल / अमर उजाला
Updated Sat, 11 Nov 2017 01:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी फिल्म जगत में एक दौर ऐसा था जब एक ही फिल्म में कई स्टार हुआ करते थे। 60 के दशक में 'वक्त', 'दीवार', 'शोले', 'अमर अकबर अंथोनी' जैसी फिल्मों की भरमार थी। इसके बाद 90 के दशक में एक बार फिर मल्टी स्टार्स वाली फिल्मों का दौर आया, जिसमें 'डर', 'करण अर्जुन', 'जीत', 'इश्क' जैसी मल्टी स्टारर फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया।
2 of 5
इस दिनों ऐसी फिल्मों का चलन बंद हो गया है। इसकी बड़ी वजह एक्टर्स की बढ़ती फीस और फिल्म का बजट है। इसे देखते हुए बॉलीवुड के दबंग सलमान खान ने नए एक्टर्स को नसीहत दी है। उन्होंने कहा, 'नए एक्टर्स को मल्टी स्टार वाली फिल्में करने से नहीं बचना चाहिए।'
3 of 5
उन्होंने बताया कि चूंकि फिल्म की शूटिंग में 150 दिनों तक का वक्त लगाता है, ऐसे में किसी ऐक्टर का फीस कम करना तो संभव नहीं है। अब मेरे, आमिर या शाहरुख के पास इतना वक्त नहीं होता कि हम कोई फिल्म साथ कर सकें।
पढ़ें: राहुल और अंजलि का झगड़ा खत्म, सबूत हैं ये तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सलमान खान
- फोटो : SELF
साथ ही उन्होंने नए एक्टर्स के लिए कहा कि अगर आपको खुद पर भरोसा है तो मल्टी स्टार वाली फिल्म करने से नहीं बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक समय हम भी इंडस्ट्री में नए थे और साथ में काम किया है। हम आज भी दोस्त हैं और हमारी दोस्ती पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। युवाओं को भी यह समझना चाहिए।
विज्ञापन
5 of 5
उन्होंने अपना उदाहरण देते हुए कहा कि एक ऐसा समय भी था जब मेरा करियर डूब रहा था। मुझे किसी फिल्म में लीड रोल नहीं मिल रहा था, उस वक्त मैंने सनी देओल, संजय दत्त के साथ फिल्में की। राहुल रॉय और अन्य कई ऐक्टरों के साथ भी मैंने फिल्में की है।
पढ़ें: बिग बॉस का चौंकाने वाला फैसला, एक साथ निकाल दिये दो कंटेस्टेंट्स
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।