कोविड 19 के बढ़ते मामलों के बाद बीएमसी ने मुंबई में इस साल होली पर कहीं भी पार्टी करने पर पाबंदी लगा दी है। लोगों से घरों में सुरक्षित तरीके से होली मनाने के लिए कहा गया है। ऐसे में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने रंगों के इस त्योहार को मनाने का अनोखा तरीका खोज निकाला है।
होली के दिन यूं वक्त बिता रहे मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर, तस्वीर साझा कर दिए संकेत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली को देखते हुए वीकेंड की छुट्टियां भी इस हफ्ते लंबी हो गई हैं। मलाइका और अर्जुन साथ मे टाइम स्पेंड कर रहे हैं। रविवार की शाम को अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर मलाइका अरोड़ा की एक तस्वीर साझा की जिसमें वह वॉक करती दिख रही हैं। वहीं सोमवार की सुबह मलाइका ने अर्जुन का एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वे स्विमिंग पूल के पास स्किपिंग कर रहे हैं। मलाइका ने कैप्शन में लिखा- 'अब यह करो।'
मलाइका और अर्जुन अक्सर एक साथ नजर आते हैं। हालांकि अरबाज खान से तलाक के बाद अभी भी मलाइका के रिश्ते उनसे अच्छे हैं। पिछले हफ्ते ही मलाइका ने बताया था कि अरबाज ने उनके घर पर आम का एक बॉक्स भिजवाया है। इसके लिए उन्होंने अरबाज का शुक्रिया कहा।
मलाइका ने फैंस को पहले ही होली की शुभकामनाएं दे दीं। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक मोनोक्रोम तस्वीर साझा की। फोटो में अभिनेत्री अपने ट्रेंडी सफेद और काले कपड़ो में अपनी छत पर किसी की फोटो को क्लिक करते हुए दिखाई दे रही हैं।
View this post on Instagram
पार्टी में साथ दिखे थे मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर
अभिनेत्री अमृता अरोड़ा ने एक हाउस पार्टी का आयोजन किया था। जिसमें बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां पहुंचीं। इन सबके बीच जिस जोड़े ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी वो हैं मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर। दोनों की यह तस्वीर करण जौहर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर साझा की थी। उनके बीच नजदीकियां साफ देखी जा सकती हैं।
हैप्पी होली: अमिताभ बच्चन से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक, बॉलीवुड के सितारों ने दीं शुभकामनाएं

कमेंट
कमेंट X