फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Malaika Arora: 'दिवाली' पोस्ट में मलाइका से हुई बड़ी भूल, नेटिजन्स ने गलती पर लगा दी अभिनेत्री की क्लास

Mon, 13 Nov 2023 06:26 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 13 Nov 2023 06:26 PM IST
विज्ञापन
Malaika Arora Arjun Kapoor Girlfriend gets trolled for wrongly spelling Shubh in Diwali 2023 post know details
मलाइका अरोड़ा का परिवार - फोटो : instagram

बॉलीवुड की स्टाइलिश अभिनेत्रियों में शुमार मलाइका अरोड़ा का सुर्खियों में बना रहना बहुत आम बात है। वह कभी अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहती हैं तो कभी अर्जुन कपूर संग उनका रिश्ता लाइमलाइट बटोरता है। हालांकि, ज्यादातर हर किसी को अपने स्टाइल से प्रभावित करने वाली मलाइका अरोड़ा कई बार अपने इन्हीं लुक्स के चलते सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल भी हो जाती हैं। इस बार अभिनेत्री के ट्रोलिंग की वजह उनका लुक नहीं बल्कि उनके द्वारा साझा की गई दिवाली पोस्ट बनी। कैसे? चलिए आपको बताते हैं...   

Malaika Arora Arjun Kapoor Girlfriend gets trolled for wrongly spelling Shubh in Diwali 2023 post know details
मलाइका अरोड़ा - फोटो : instagram

इस समय पूरे देश में दिवाली की धूम देखने को मिल रही है। हर देशवासी राम भगवान के अयोध्या लौटने का उत्सव बड़ी धूमधाम से मना रहा है। इस त्योहार को मनाने में बॉलीवुड सेलेब्स भी पीछे नहीं रहते हैं। सभी सितारे अपने-अपने दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें फैंस के साथ साझा कर उन्हें दीपोत्सव की बधाई दे रहे हैं। इस सेलेब्स में मलाइका अरोड़ा का नाम भी शामिल है। अभिनेत्री ने अपने परिवार के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए एक पोस्ट साझा की, लेकिन नेटिजन्स ने मलाइका इस दिवाली स्पेशल पोस्ट में गलती पकड़ ली और उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

Malaika Arora Arjun Kapoor Girlfriend gets trolled for wrongly spelling Shubh in Diwali 2023 post know details
मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
अक्सर अपने हद से ज्यादा बोल्ड फैशन के लिए ट्रोल होने वाली मलाइका अरोड़ा इस बार अपनी दिवाली पोस्ट के चलते नेटिजन्स के निशाने पर आ गई हैं। मलाइका अरोड़ा ने अपने परिवार के साथ तस्वीर साझा करते हुए हिंदी में कैप्शन लिखा था, जिसमें अभिनेत्री ने शुभ की स्पेलिंग गलत कर दी थी। बस फिर क्या था इसी कारण से ट्रोल्स मलाइका अरोड़ा के पीछे हाथ धोकर पड़ गए। दरअसल, मलाइका ने लिखा, 'शूभ दीपावली', लेकिन शुभ ऐसे लिखा जाता है और यही गलती फैंस ने पकड़ ली।  

View this post on Instagram

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

विज्ञापन
विज्ञापन
Malaika Arora Arjun Kapoor Girlfriend gets trolled for wrongly spelling Shubh in Diwali 2023 post know details
मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

मलाइका द्वारा की गई इस बड़ी गलती को नेटिजन्स ने पकड़ लिया और फिर मलाइका की पोस्ट के कमेंट सेक्शन उन्हें स्पेलिंग सुधारने के लिए कहा। एक यूजर ने लिखा, 'प्लीज करेक्ट द वर्ड...शुभ... न की शूभ।' दूसरे ने लिखा, 'शुभ में गलत मात्रा है।' वहीं अन्य ने लिखा, 'हैप्पी दिवाली मलाइका जी..स्पेलिंग गलत है शुभ की।' एक अन्य ने लिखा, 'शुभ को आपने गलत लिखा है, खैर हैप्पी दिवाली।' 

विज्ञापन
Malaika Arora Arjun Kapoor Girlfriend gets trolled for wrongly spelling Shubh in Diwali 2023 post know details
मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

नेटिजन्स ने इस पोस्ट में यह भी नोटिस किया कि दिवाली की तस्वीर में अर्जुन कपूर गायब हैं। कमेंट्स में यूजर्स ने उन्होंने अर्जुन के बारे में भी पूछा। बता दें, अर्जुन कपूर अपनी दादी के घर पर अपने परिवार के साथ दिवाली मना रहे थे। गौरतलब है, कुछ समय पहले मलाइका ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट साझा किया था, जिसके बाद से दोनों के ब्रेकअप की खबरें उड़ने लगी थीं। हालांकि, मलाइका के जन्मदिन पर अर्जुन कपूर ने उन पर प्यार बरसा कर सभी अटकलों पर विराम लगा दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed