फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फोटोशूट के दौरान ही मलाइका पर दिल हार चुके थे अरबाज, 5 साल डेट करने के बाद 1 ही दिन 2 बार की थी शादी

Thu, 23 Aug 2018 08:04 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 23 Aug 2018 08:04 AM IST
विज्ञापन
Malaika Arora birthday special love story with Arbaaz Khan
Malaika and Arbaaz
छइया छइया, मुन्नी बदनाम हुई तेरे लिए, माही वे जैसे आइटम नंबर से धमाल मचाने वाली मलाइका अरोड़ा को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। एमटीवी वीजे से मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखकर बॉलीवुड में जगह बनाने वाली मलाइका 23 अगस्त को अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं। मलाइका और अरबाज की जोड़ी बॉलीवुड में एक आइडियल कपल के तौर पर देखी जाती थी। हालांकि अब यह दोनों एक दूसरे से अलग हो गए हैं लेकिन इनकी लव स्टोरी किसी परियों की कहानी से कम नहीं है। तो चलिए हम आपको मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान की लव स्टोरी के बारे में बताते हैं।

 
Malaika Arora birthday special love story with Arbaaz Khan
Malaika and Arbaaz
साल 1993 में मलाइका और अरबाज की पहली मुलाकात कॉफी फोटोशूट के दौरान हुई थी। यह फोटोशूट काफी बोल्ड था और इसी एक शूट के दौरान इन दोनों को एक दूसरे से पहली नजर का प्यार हो गया था। इस कॉफी फोटोशूट के दौरान इन दोनों स्टार्स की नजदीकियां इतनी बढ़ गई थीं कि यह दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे।
 
Malaika Arora birthday special love story with Arbaaz Khan
Malaika and Arbaaz
किसी भी साधारण लव स्टोरी में ज्यादातर लड़का लड़की को प्रपोज करता है लेकिन मलाइका और अरबाज की लव स्टोरी थोड़ी अलग थी। अरबाज थोड़े शर्मीले थे ऐसे में मलाइका ने अरबाज को शादी के लिए 5 साल डेट करने के बाद मलाइका ने प्रपोज किया था। इस बात को मलाइका कई बार इंटरव्यू के दौरान भी कह चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Malaika Arora birthday special love story with Arbaaz Khan
Malaika and Arbaaz
मलाइका और अरबाज दोनों ही अलग धर्म से ताल्लुक रखते थे। ऐसे में इन दोनों ने 12 दिसबंबर 1998 को पहले चर्च में शादी की और उसके बाद मुस्लिम रीति के मुताबिक निकाह किया। इस शादी में मलाइका और अरबाज के परिवार वाले और करीबी दोस्त ही शामिल थे। दोनों रीत रिवाज से शादी होने के बाद उसी दिन शाम को रिसेप्शन भी रखा गया था।
विज्ञापन
Malaika Arora birthday special love story with Arbaaz Khan
Malaika and Arbaaz
मलाइका और अरबाज का एक बेटा हैं। बेटा होने के बाद मलाइका और अरबाज ने आपसी तालमेल से काम को आगे बढ़ाया था। हालांकि शादी के 18 साल बाद इन दोनों ने तलाक लेने का फैसला लिया। अब यह दोनों अलग रहते हैं हालांकि अहान की कस्टडी मलाइका के ही पास है। तलाक होने के बाद भी यह कपल अक्सर एक साथ स्पॉट होते हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed