{"_id":"5b7d0d9342c7924671663939","slug":"saira-banu-birthday-special-when-dilip-kumar-married-second-time","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"20 साल बड़े दिलीप से शादी के बाद सायरा को मिला था धोखा, बच्चे ना होने की भुगतनी पड़ी थी ये सजा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
20 साल बड़े दिलीप से शादी के बाद सायरा को मिला था धोखा, बच्चे ना होने की भुगतनी पड़ी थी ये सजा
Thu, 23 Aug 2018 07:54 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 23 Aug 2018 07:54 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
सायरा बानो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपनी खूबसूरती और एक्टिंग से लोगों के दिलों पर राज करने वालीं चुलबुली एक्ट्रेस सायरा बानो का जन्म 23 अगस्त 1944 को मसूरी में हुआ था। जब भी सायरा बानो की बात आती है दिलीप कुमार के साथ उनके मोहब्बत के चर्चे अनायास ही छिड़ जाते हैं। सायरा बानो के जन्मदिन के मौके पर आइए जानते हैं उनकी जिंदगी का ऐसा ही एक किस्सा...
2 of 6
सायरा बानो और दिलीप कुमार
सायरा बानो की प्रोफेशनल जिंदगी जितनी बेहतर थी, उतनी ही दिलचस्प उनकी असल जिंदगी भी रही है। किसी ने क्या खुद सायरा ने भी नहीं सोचा था कि 22 साल की उम्र में ही वो अपने से दोगुने बड़े सुपरस्टार दिलीप कुमार के प्यार में पड़ जाएंगी। वो कहते हैं ना कि प्यार अंधा होता है। सायरा और दिलीप कुमार के केस में भी यही था। सायरा बानो ने दिलीप कुमार को देखते ही तय कर लिया था कि वो शादी करेंगी तो सिर्फ दिलीप कुमार से।
3 of 6
सायरा बानो
दिलीप कुमार और सायरा बानो की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे पुरानी जोड़ी में से एक है। सायरा बानो ने 1966 में 22 साल की उम्र में दिलीप कुमार से शादी की थी। उस समय दिलीप कुमार 44 साल के थे। दिलीप कुमार को अपने और सायरा की उम्र के फासले का ख्याल था, उन्होंने शादी की जिद पर अड़ी सायरा से शादी से पहले एक दफा कहा था कि तुम मेरे सफेद होते बालों को तो देखो। इस पर सायरा ने ऐसा जवाब दिया कि दिलीप कुमार के पास कोई जवाब नहीं था और आखिरकार दोनों शादी के बंधन में बंध गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
दिलीप कुमार और सायरा बानो
इस शादी में एक बार कड़वाहट भी आई, जब 1980 में दिलीप कुमार ने दूसरी शादी की। यही वो वक्त था जब ये चर्चा भी होने लगी कि सायरा दोबारा मां नहीं बन सकती। कहा जाता है कि बच्चे के लिए दिलीप कुमार ने अस्मां से दूसरी शादी की थी। इस शादी से सायरा बानो बुरी तरह टूट गई थीं, हालांकि यह शादी ज्यादा दिन तक टिक नहीं पाई और 1983 में दोनों के बीच तलाक हो गया।
विज्ञापन
5 of 6
दिलीप कुमार और सायरा बानो
सायरा बानो और दिलीप कुमार के कोई संतान नहीं है। इसका जवाब दिलीप कुमार ने अपनी ऑटोबायोग्राफी 'द सबस्टांस एंड द शैडो' में दिया है। उन्होंने कहा कि 'सच्चाई यह है कि 1972 में सायरा बानो पहली बार प्रेग्नेंट हुईं। 8 महीने की प्रेग्नेंसी में सायरा को ब्लड प्रेशर की शिकायत हुई। इस दौरान भ्रूण को बचाने के लिए सर्जरी करना संभव नहीं था और दम घुटने से बच्चे की मौत हो गई। बाद में पता चला कि यह बेटा था। इस घटना के बाद सायरा कभी प्रेग्नेंट नहीं हो सकीं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।