फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड में आने से पहले सेल्समैन का काम करता था ये सिंगर, एक गाने ने बदल दी किस्मत

Thu, 23 Aug 2018 07:54 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 23 Aug 2018 07:54 AM IST
विज्ञापन
kk birthday special life fact story
केके

सिंगर केके की आवाज ऐसी है कि हर किसी के दिल को छू जाती है। केके का जन्म 23 अगस्त 1970 को केरल के त्रिशूर में हुआ था। केके ने हिंदी के अलावा तेलुगू, मलयालम, कन्नड़ और तमिल गानों के लिए अपनी आवाज दी है। बहुत ही कम लोगों को पता है कि उनका पूरा नाम कृष्णकुमार कुन्नत है।

kk birthday special life fact story
केके

दिल्ली के रहने वाले केके को गाने का शौक बचपन से था। महज दूसरी क्लास में उन्होंने स्टेज परफॉर्मेंस दी थी। सिंगर बनने से पहले केके ने सेल्समैन का भी काम किया है। दरअसल अपने बचपन के प्यार ज्योति कृष्णा से शादी करने के लिए उन्हें काम करना था, जिसके लिए उन्होंने 6 महीने तक यह नौकरी की थी।

kk birthday special life fact story
केके

जल्द ही केके को लगने लगा कि यह काम उनके लिए नहीं है। पत्नी और परिवार के सहयोग से उन्होंने सिंगर शिबानी कश्यप के साथ जिंगल्स गाना शुरू किया। केके ने करीब 3000 हजार से ज्यादा जिंगल्स गाए हैं। म्यूजिक कंपोजर और डायरेक्टर विशाल भारद्वाज ने उन्हें बॉलीवुड में सबसे पहले मौका दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
kk birthday special life fact story
केके

केके को पहचान मिली 1999 में आई संजय लीला भंसाली की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के गाने 'तड़प तड़प के' से। जिसमें यह गाना सलमान खान पर फिल्माया गया था। इसी साल उनकी एलबम भी रिलीज हुई। इसके गाने 'याद आएंगे वो पल' आज भी कॉलेज फंक्शन में गाया जाने वाला सबसे लोकप्रिय गाना है। 

विज्ञापन
kk birthday special life fact story
केके

केके कोई भी गाना गाने से पहले उसके लिरिक्स को लेकर काफी सतर्क रहते हैं। एक किस्सा शेयर करते हुए केके ने बताया था कि एक बार एक नए संगीतकार ने गाना गाने के लिए बुलाया। अचानक मुझे लगा कि ये कैसे बोल हैं और मैं बीच में गाना छोड़कर चला गया। बाद में फोन आया कि गाने के बोल बदल दिए गए हैं। केके आगे बताते हैं कि अब शायद लोगों को पता है कि मैं ऐसे गाने नहीं गाता।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed