मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अरबाज खान (Arbaaz Khan) ने बेटे अरहान का 17वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस खास दिन को और भी खास बनाने के लिए मलाइका ने कोई भी कसर नहीं छोड़ी। खास बात है कि जन्मदिन पर मलाइका के साथ अरबाज भी नजर आए। अरहान खान के जन्मदिन की पार्टी में मलाइका अरोड़ा का पूरा परिवार मौजूद था। यह बर्थडे पार्टी मुंबई में स्थित प्लश रेस्टोरेंट में रखी गई थी।
मलाइका-अरबाज ने बेटे अरहान के बर्थडे पर दी पार्टी, अनन्या-शनाया समेत ये सितारे भी हुए स्पॉट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलाइका के परिवार के अलावा सिनेमाजगत की कुछ हस्तियां भी शरीक हुई थीं। बेटे अरहान के जन्मदिन पर मलाइका ने काले रंग की शिमरी ड्रेस पहनी थी। मलाइका के अलावा उनकी बहन अमृता ने भी काले रंग की मलाइका से मिलती जुलती ड्रेस पहनी थी। तस्वीरों में मलाइका अपनी मां का हाथ पकड़े हुए उन्हें रेस्टोरेंट के अंदर ले जाते हुए स्पॉट हुईं। वहीं बॉलीवुड अभिनेत्री अन्नया पांडे और शनाया कपूर भी इस पार्टी में पहुंचीं।
अरबाज खान ने भी बेटे अरहान के जन्मदिन की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की थीं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए अरबाज ने लिखा था- 'आज 17वां जन्मदिन।' इन तस्वीरों में अरहान दोस्तों के साथ मस्ती करते हुए नजर आए। अरबाज के अलावा मलाइका ने अरहान के जन्मदिन पर इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ तस्वीरें साझा की थीं। इन तस्वीरों में अरहान केक काटते हुए नजर आए थे।
A post shared by Arbaaz Khan (@arbaazkhanofficial) on
इससे पहले मलाइका ने अपने साथ अरहान की तस्वीर का एक कोलार्ज इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। एक तस्वीर में नन्हें अरहान मलाइका की गोद में दिख रहे हैं तो वहीं दूसरी तस्वीर में वह मां से साथ खड़े हैं। मलाइका ने इस तस्वीर के साथ लिखा था- 'और इस तरह मेरा बेबी ब्वॉय 17 साल का हो गया। हमारा पहला बच्चा। तुम मेरी ताकत और कमजोरी हो अरहान और सबसे ज्यादा प्यारे व समझदार। लव यू अपने हिस्से के प्यार और किस के लिए मैं हमेशा तुमको पकड़ूंगी इससे डील करो।'
A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on
मलाइका और अरबाज ने पांच साल डेट करने के बाद 12 दिसंबर 1998 को क्रिश्चियन और मुस्लिम रीति-रिवाज से शादी की थी। शादी के 19 साल बाद कपल ने 2017 में तलाक ले लिया। शादी के चार साल बाद मलाइका ने अरहान को जन्म दिया। मलाइका अरोड़ा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी जिंदगी में जो कुछ भी हो रहा है वो उससे अपने बेटे को कभी अनजान नहीं रखती हैं। यहां तक कि अर्जुन के साथ रिलेशनशिप की बात भी उन्होंने अपने बेटे को बताई है।
यह भी पढ़ें- खराब तबीयत के बीच अमिताभ ने शेयर की अस्पताल की तस्वीर, देखकर फैंस करने लगे दुआ

कमेंट
कमेंट X