बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अक्सर उनके फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। वहीं मलाइका भी अक्सर उनके फोटोज और वीडियोज पर कमेंट करती रहती हैं। ऐसे में एक बार फिर मलाइका ने अर्जुन के एक फोटो पर बेहद प्यार कमेंट किया है।
अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की फोटो, मलाइका अरोड़ा ने दे दिया 'दिल'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर मेलबर्न से अपनी एक फोटो पोस्ट की थी। इस फोटो में अर्जुन काफी कूल नजर आ रहे हैं। वहीं उनके फैंस भी जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं। ऐसे ही तारीफों से भरे कमेंट के बीच एक कमेंट मलाइका अरोड़ा भी है।
पढ़ें: अर्जुन कपूर के इस पोस्ट पर मलाइका ने कही थी दिल की बात, अब इस करीबी ने भी किया कमेंट
दरअसल मलाइका ने अर्जुन के फोटो पर छोटा लेकिन प्यारा कमेंट किया है। मलाइका ने लिखा- 'मेलबर्न'। इसके साथ ही मलाइका ने एक दिल का इमोजी भी पोस्ट किया है। बता दें कि मलाइका के ही कमेंट को करीब 200-250 लाइक्स मिल चुके हैं। मलाइका के कमेंट के नीचे ही हाल ही में शादी करने वाले एक्टर नवाब शाह ने भी कमेंट किया है। नवाब ने लिखा - कूल है।
A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on
फोटोज और वीडियोज के साथ ही अर्जुन मलाइका के साथ रिलेशनशिप को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। दोनों अक्सर साथ में स्पॉट होते हैं। हालांकि दोनों में से किसी ने भी अभी तक अपने रिलेशनशिप को लेकर पुष्टि नहीं है लेकिन इनकार भी नहीं किया है।
पढ़ें: फ्लाइट में मलाइका को देख फैंस ने किया कुछ ऐसा, जिंदगी भर रहेगा एक्ट्रेस को याद
गौरतलब है कि हाल ही में मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर अपने एक वीडियो को लेकर ट्रोल हो गई थीं। एक यूजर ने लिखा- बॉलीवुड में करीबन हर एक्ट्रेस हर दिन जिम जाती है लेकिन फोटोज सिर्फ सिर्फ मलाइका के ही क्यों देखने को मिलते हैं?
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on