{"_id":"6449ebc4eba389c2000aa73d","slug":"malaika-arora-gets-mobbed-by-fans-in-dubai-event-actress-said-please-dont-push-watch-the-video-2023-04-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Malaika Arora: दुबई इवेंट में मलाइका को देख बेकाबू हुई भीड़, सेल्फी लेने की होड़ में एक्ट्रेस को मारा धक्का","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Malaika Arora: दुबई इवेंट में मलाइका को देख बेकाबू हुई भीड़, सेल्फी लेने की होड़ में एक्ट्रेस को मारा धक्का
मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की दीवा कही जाती हैं। वह अपनी अदाओं से फैंस के दिलों पर राज करती हैं। अभिनेत्री का स्टाइल स्टेटमेंट देखते ही बनता है। इतनी ज्यादा उम्र हो जाने के बाद भी अभिनेत्री इतनी फिट हैं कि फैंस उनको देखकर कहते हैं कि सबकी उम्र बढ़ती है लेकिन मलाइका की घटती जा रही है। मलाइका अपने डांसिंग मूव्स के जरिए भी फैंस को दीवाना बनाने के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में मलाइका जब दुबई के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंची तो फैंस उनके ग्लैमरस अवतार को देख क्रेजी हो गए और अभिनेत्री के साथ सेल्फी लेने की होड़ मच गई। इस दौरान कुछ ऐसा हुआ जिससे मलाइका काफी असहज हो गईं।
2 of 5
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : social media
हाल ही में दुबई से मलाइका अरोड़ा के इवेंट का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में मलाइका शिमरी ब्लैक कलर के गाउन में ग्लैमरस अवतार में नजर आ रही हैं। उन्होंने पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस अटेंड की इसके बाद अभिनेत्री अपने फैंस से रूबरू हुईं। इस दौरान वह सभी के साथ फोटोज भी खिंचाने लगीं। जबकि सिक्योरिटी भीड़ को कंट्रोल करने में लगी हुई है। फैंस ने मलाइका को चारों तरफ से घेर लिया।
मलाइका के सारे फैंस उनके साथ सेल्फी खिंचाने के लिए बेचैन नजर आए। इस दौरान भीड़ में से किसी शख्स ने अभिनेत्री को धक्का भी दे दिया। इस दौरान थोड़ा परेशान हो गईं और झल्लाते हुए बोलीं कि प्लीज धक्का मत दीजिए। हालांकि मलाइका के सिक्योरिटी गार्ड उनको बचाते हुए नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : instagram
बता दें कि इससे पहले मलाइका अपने शो मूविंग विद मलाइका में भी इस बात का खुलासा कर चुकी हैं कि वह कई बार पैपराजी से परेशान हो जाती हैं। उन्होंने कहा था कि मैंने आजतक किसी को डांटा नहीं है और मैं तब परेशान हो जाती हूं जब ये लोग मेरे साथ फोटो लेने के बजाय मेरे ब्रेस्ट और हिप्स पर फोकस करने लगते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : instagram
वर्कफ्रंट की बात करें तो मलाइका अरोड़ा पिछले दिनों अपने ओटीटी शो मूविंग विद मलाइका में नजर आई थीं। इसके अलावा वह गुरु रंधावा के साथ म्यूजिक वीडियो तेरा की ख्याल में भी नजर आ चुकी हैं। इस वीडियो में गुरु और मलाइका की केमिस्ट्री देखने लायक थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।