फिल्म 'दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे' का आइकॉनिक सीन याद होगा। हां, वही राज और सिमरन वाला। बाबू जी के आदेश के बाद सिमरन दौड़ पड़ती है राज के साथ जिंदगी जीने और राज चलती ट्रेन में सिमरन को चढ़ाता है। शाहरुख खान और काजोल के बीच फिल्माया गया यह सीन इतना लोकप्रिय है कि आए दिन लोग इसे रिक्रिएट करते दिखते हैं। हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने इस सीन को रिक्रिएट किया है।
Malaika Arora: खतरों से खेलती नजर आईं मलाइका अरोड़ा, DDLJ का ट्रेन वाला सीन किया रिक्रिएट, देखें वीडियो
Malaika Arora: अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वे 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' का आइकॉनिक ट्रेन वाला सीन रिक्रिएट करते दिखी हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोस्तों के साथ हंसी-तफरी करती आईं नजर
मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वे ट्रेन में दरवाजे पर खड़ी नजर आ रही हैं। वीडियो में मलाइका अपने दोस्तों को एक-एक करके ट्रेन में चढ़ा रही हैं। सभी लोग बारी-बारी से अभिनेत्री का हाथ पकड़ते हुए ट्रेन में चढ़ रहे हैं। अंदाज वही है, जैसे फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में राज (शाहरुख खान) सिमरन (काजोल) को चढ़ाता है'।
मजेदार अंदाज में रिक्रिएट किया सीन
मलाइका अरोड़ा ने लिखा है, 'अपने अंदर के शाहरुख खान से आपकी मुलाकात करा रही हूं। लेकिन, इस बार ट्रेन के ऊपर छैया-छैया नहीं, बल्कि कुछ और है। यह कुछ इस तरह है 'मेरा हाथ पकड़ो और ट्रेन में चढ़ जाओ'! DDLJ का जादू रिक्रिएट कर रही हूं। इस बार मैं नाटकीय अंदाज में लोगों के हाथ खींच रही हैं और मेरी टीम उसे थामे हुए है'।
वीडियो बनाते हुए सुरक्षा का रखा ख्याल
अपने इस पोस्ट में मलाइका ने रेल मंत्रालय को भी टैग किया है। वीडियो बनाते हुए मलाइका ने अपनी सुरक्षा का भी एकदम ख्याल रखा। मलाइका ने जिस वक्त यह सीन रिक्रिएट किया, उस वक्त ट्रेन चल नहीं रही थी, बल्कि प्लेटफॉर्म पर खड़ी ट्रेन में उन्होंने यह फनी वीडियो बनाया। मलाइका के इस पोस्ट पर दिलचस्प कमेंट आ रहे हैं। यूजर्स उनके अंदाज की तारीफ करने के साथ-साथ उनसे 'छैंया छैंया' सॉन्ग रिक्रिएट करने को भी कह रहे हैं। मलाइका अरोड़ा ने साल 1998 में आई फिल्म 'दिल से' में 'छैंया छैंया' गाने पर धमाकेदार डांस किया। इसमें वे ट्रेन की छत पर ठुमके लगाती नजर आईं। यह गाना आज भी खूब सुना जाता है।
Naga Chaitanya: पत्नी शोभिता से सिर्फ तेलुगु भाषा में बात करने को क्यों कहते हैं नागा? खुद बताई वजह
मलाइका ने शुरू किया रेस्टोरेंट
मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपने नए रेस्टोरेंस को लेकर भी खबरों में हैं। मलाइका ने अपने बेटे अरहान खान के साथ मिलकर बांद्रा के पाली विलेज में रेस्तरां शुरू किया है। यह रेस्टोरेंट 90 साल पुराने इंडो-पुर्तगाली बंगले में डिजाइन किया गया है।अभिनेत्री करीना कपूर और करिश्मा कपूर बीती रात मलाइका के नए रेस्तरां में पहुंचीं और लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया।
Heeramandi 2: हीरामंडी 2 को लेकर संजीदा शेख का खुलासा, बताया कैसा होगा संजय लीला भंसाली की सीरीज का दूसरा सीजन