सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

तलाक के 2 साल बाद मलाइका ने अरबाज की खोली पोल, बोलीं- 'पुरुष आसानी से निकल जाते हैं'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका भल्ला Updated Wed, 20 Feb 2019 01:58 PM IST
विज्ञापन
Malaika Arora revealed shocking on Arbaaz Khan after divorce at Kareena Kapoor radio show
Arbaaz Khan Malaika Arora - फोटो : twitter

अरबाज खान (Arbaaz Khan) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के तलाक के बाद कई सवाल उठे थे। उस वक्त दोनों ने ही इन सवालों पर चुप्पी साधना बेहतर समझा था। दोनों के तलाक को अब 2 साल बीत चुके हैं। इस बीच मलाइका (Malaika Arora) करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) के चैट शो में पहुंचीं। इस रेडियो शो के दौरान मलाइका ने अरबाज और अपने रिश्ते पर खुलकर बात की। साथ ही कहा महिलाओं की अपेक्षा पुरुष इन चीजों से जल्दी निकल जाते हैं। 

Trending Videos
Malaika Arora revealed shocking on Arbaaz Khan after divorce at Kareena Kapoor radio show
Malaika Arora - फोटो : you tube

करीना कपूर के शो में मलाइका ने दिल खोलकर बात की। मलाइका अरोड़ा ने कहा - 'तलाक के बाद उनसे किसी ने भी अलग बर्ताव नहीं किया। लोगों की आंखों में सवाल जरूर थे कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया? यह बात हालांकि मुझे पसंद आई। इसके साथ ही मलाइका ने कहा तलाक का फैसला काफी मुश्किल होता है। खासतौर पर महिलाओं के लिए।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Malaika Arora revealed shocking on Arbaaz Khan after divorce at Kareena Kapoor radio show
Malaika Arora Arbaaz Khan - फोटो : twitter

'तलाक के बाद चीजें बदलती हैं और समाज का सामना करना पड़ता है। इन सब चीजों से महिलाओं की अपेक्षा पुरुष आसानी से निकल जाते हैं। मैं पुरुषों पर किसी भी तरह का कोई आरोप नहीं लगा रही लेकिन यह सच है। इस शादी में मैं और अरबाज दोनों की खुश नहीं थे और इसका असर परिवार के बाकी सदस्यों पर पड़ रहा था।' 

Malaika Arora revealed shocking on Arbaaz Khan after divorce at Kareena Kapoor radio show
Malaika Arora - फोटो : you tube

मलाइका और अरबाज के तलाक के बाद बेटे अरहान की कस्टडी मलाइका के पास ही है। यहां तक कि दोनों अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभा भी रहे हैं। जब मलाइका से तलाक के बाद दोस्ती के रिश्ते पर सवाल पूछा गया तो मलाइका ने बिंदास होकर अपनी बात कही। मलाइका ने कहा 'बच्चों की वजह से आपका रिश्ता नॉर्मल हो सकता है लेकिन कभी दोस्त नहीं बन सकते। हम लोग अच्छे दोस्त नहीं है लेकिन रिश्ता नॉर्मल जरूर है।' 

विज्ञापन
Malaika Arora revealed shocking on Arbaaz Khan after divorce at Kareena Kapoor radio show
मलाइका अरोड़ा खान अरबाज खान - फोटो : file photo

आपको बता दें, मलाइका का यह इंटरव्यू काफी चर्चा में बना हुआ है। मलाइका ने यह सारी बातें करीना कपूर खान के रेडियो शो 'वॉट वूमन वांट' में कही हैं। मलाइका ने करीना से अपने और अरबाज से तलाक से एक दिन पहले किस बेचैनी में रात बीती थी उसके बारे में भी बताया। मलाइका और अरबाज ने शादी के 18 साल बाद एक दूसरे से अलग होने का फैसला किया था।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed