{"_id":"5d0f2a768ebc3e2df961a762","slug":"malaika-arora-shared-without-makeup-selfie-on-instagram","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"करीना के बाद मलाइका अरोड़ा ने पोस्ट की बिना मेकअप के सेल्फी, देखिए लग रहीं कैसी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
करीना के बाद मलाइका अरोड़ा ने पोस्ट की बिना मेकअप के सेल्फी, देखिए लग रहीं कैसी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Sun, 23 Jun 2019 05:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Malaika Arora
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) आए दिन अपनी तस्वीरों की वजह से ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाती हैं। बीते कुछ दिनों से वह अर्जुन कपूर (Arjun kapoor) से अपने रिश्तों को लेकर भी यूजर्स के निशाने पर आईं। इस बीच मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर बिना मेकअप सेल्फी पोस्ट की है। इस तस्वीर को मलाइका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर 'संडे' कैप्शन के साथ पोस्ट किया।
2 of 5
Malaika Arora
- फोटो : instagram
इस तस्वीर में मलाइका बिना मेकअप नजर आ रही हैं। हालांकि यह ऐसा पहला मौका नहीं है जब मलाइका ने बिना मेकअप तस्वीर पोस्ट की हो। कुछ दिन पहले करीना भी बिना मेकअप के सेल्फी पोस्ट कर चुकी हैं। मलाइका के अलावा हाल ही में प्रिया प्रकाश वारियर (Priya Prakash Varrier) भी एयरपोर्ट पर बिना मेकअप स्पॉट हुईं। प्रिया को हैदराबाद एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान प्रिया ग्रीन कलर का टॉप और जींस पहने नजर आईं।
3 of 5
priya prakash
- फोटो : social media
प्रिया का यह नो मेकअप लुक बहुत वायरल हो रहा है। इस लुक में प्रिया को पहचानना मुश्किल है। प्रिया हर बार अपने फैंस के सामने मेकअप में ही दिखी हैं। पहली बार वह इस तरह से बिना मेकअप कैमरे में कैद हुईं। प्रिया इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'श्रीदेवी बंगलो' और 'लव हैकर' की शूटिंग कर रही हैं। प्रिया ने अपने करियर की शुरुआत तेलुगु फिल्म 'ओरु अदार लव' से की थी। इस फिल्म के एक सीन ने प्रिया प्रकाश को स्टार बना दिया हालांकि बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म फ्लॉप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
malaika arora
- फोटो : social media
मलाइका अर्जुन कपूर से अफेयर को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं। यहां तक कि वह अर्जुन मलाइका की तस्वीरें पर अक्सर कमेंट करते रहते हैं। हाल ही में मलाइका ने कुछ तस्वीरें शेयर की । इन तस्वीरों में मलाइका पोनीटेल बांधती नजर आ रही हैं। तस्वीर के साथ मलाइका ने लिखा, '5 स्टेप में सीखें पोनीटेल बांधना'।
विज्ञापन
5 of 5
malaika arora
- फोटो : Instagram
मलाइका की इन तस्वीरों पर उनका मजाक उड़ाया गया। जहां यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं वहीं अर्जुन कपूर ने भी मलाइका की की तस्वीर पर मजाकिया कमेंट किया। मलाइका की इन पांच तस्वीरों पर अर्जुन ने कमेंट करते हुए लिखा, '5 स्टेप बाद भी बाल खुले रह गए।' ट्रोलर्स की बातों का उन पर कोई फर्क नहीं पड़ता है। वो बिंदास अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।