मशहूर मॉडल और अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अपने लुक और फिटनेस की वजह से हमेशा चर्चा में रहती हैं। वह जहां कहीं भी स्पॉट होती हैं सुर्खियों में आ जाती हैं। इन दिनों मलाइका अरोड़ा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। जिसमें वह फल खरीदती हुई नजर आ रही हैं।
ठेले पर फल खरीदती हुईं नजर आईं ये अभिनेत्री, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलाइका अरोड़ा मुंबई में ठेले से फल लेती हुई दिखाई दी हैं। इस दौरान उन्होंने व्हाइट कलर का टॉप और ग्रे कलर को लोअर पहना हुआ है, जोकि उनका कैजुअल लुक लग रहा है। मलाइका अरोड़ा के साथ उनका कुत्ता भी नजर आ रहा है। जिससे साफ जाहिर होता है कि अभिनेत्री अपने कुत्ते को टहलाने के लिए भी घर से निकली हैं।
बीते दिनों मलाइका अरोड़ा कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई थीं। ऐसे में वह अपनी सेहत का पूरा ख्याल रख रही हैं। यही वजह है कि उन्होंने फल लेते और घर के बाहर घुमते हुए अपने मुंह पर मास्क लगाया हुआ है। मलाइका अरोड़ा की इन सभी तस्वीर को voompla ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। अभिनेत्री के कई फैंस उनकी तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं।
A post shared by Voompla (@voompla) on
आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा अपनी निजी जिंदगी की वजह से काफी चर्चा में रहती हैं। इन दिनों वह अभिनेता अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। बीते 23 अक्तूबर को मलाइका अरोड़ा ने अपना 47वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर उनके फैंस सहित कई बॉलीवुड सितारों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी, लेकिन जिसकी बधाई की सबसे ज्यादा चर्चा हुई वह अर्जुन कपूर हैं।
अभिनेता अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा को खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थी। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर मलाइका अरोड़ा की एक तस्वीर साझा की थी। इस तस्वीर के साथ अर्जुन कपूर ने लिखा है, 'जन्मदिन की शुभकामनाएं मेरी फूल'। अर्जुन ने जो तस्वीर साझा की है उसमें मलाइका कैजुअल वियर में पोज दे रही थीं।
पढ़ें: चंडीगढ़ वालों के लिए खुशखबरी, अपनी फिल्म की शूटिंग करने पहुंच रही हैं नीतू सिंह, जानिए किसके साथ करेंगी 'एक्शन'