एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा आए दिन इंस्टाग्राम पर तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही उन्होंने अपनी बिकिनी तस्वीरें पोस्ट की जिसके बाद उन्हें ट्रोल किया जाने लगा। यही नहीं कुछ यूजर्स ने तो उन पर भद्दे कमेंट्स भी किए।
बिकिनी में फोटो शेयर करते ही ट्रोल हुईं मलाइका, यूजर्स ने किए ऐसे भद्दे कमेंट्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तस्वीरों में मलाइका पानी के अंदर नजर आ रही हैं। उन्होंने चार तस्वीरों का कोलाज शेयर किया है। वहीं एक तस्वीर में उन्होंने दोनों हाथ से हार्ट का शेप बनाया है। मलाइका हमेशा की तरह बेहद ग्लैमरस लग रही हैं लेकिन कुछ यूजर्स उन्हें ट्रोल करने से बाज नहीं आए।
Summer lovin...take me backkk #fridayflashback #sun#sea#surf
A post shared by Malaika Arora Khan (@malaikaarorakhanofficial) on
एक यूजर ने कमेंट किया- एक मां बिकिनी पहनकर इंस्टा पर तस्वीर कैसे शेयर कर सकती है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- टीनएजर की तरह बर्ताव न करें। फैंस के लिए सोशल मीडिया एक ऐसा माध्यम है जहां वो अपनी बातें सेलिब्रिटीज तक पहुंचा जा सकते हैं लेकिन धीरे-धीरे ये माध्यम ट्रोल करने का जरिया बनता दिख रहा है। ज्यादातर सेलिब्रिटीज ऐसे ट्रोल करने वालों को जवाब देना पसंद नहीं करते हैं।

वहीं पिछले काफी समय से मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिलेशनशिप की खबरें सुर्खियों में हैं। इतना ही नहीं अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा खान के डिवोर्स के लिए भी अर्जुन कपूर को जिम्मेदार बताया जाता है। दोनों को अक्सर साथ में पार्टी करते और एयरपोर्ट पर साथ स्पॉट किया गया है।
खबरों की मानें तो मलाइका अरोड़ा के साथ अफेयर को लेकर सलमान खान के अर्जुन कपूर के रिश्तों में खटास पैदा हो गई है। अरबाज-मलाइका के तलाक के लिए भी सलमान, अर्जुन को जिम्मेदार मानते हैं। कभी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करने वाले अर्जुन और सलमान का हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा था जो सोनम के रिसेप्शन का था। इस वीडियो में दोनों एक दूसरे को इग्नोर करते दिखाई दिए थे।