फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'पाकीजा' की इस एक्ट्रेस का वृद्धाश्रम में निधन, एक साल पहले अस्पताल की फर्श पर छोड़ गया था बेटा

Sat, 26 May 2018 03:16 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 26 May 2018 03:16 PM IST
विज्ञापन
pakeezah actress geeta kapoor passes away
गीता कपूर

कमाल अमरोही की फिल्म 'पाकीजा' में राजकुमार की दूसरी पत्नी का किरदार निभाने वालीं गीता कपूर का शनिवार की सुबह निधन हो गया। सुबह करीब 9 बजे वृद्धाश्रम में उन्होंने आखिरी सांस ली। प्रोड्यूसर अशोक पंडित ने निधन की जानकारी देते हुए एक वीडियो भी शेयर किया है। 

pakeezah actress geeta kapoor passes away

अशोक पंडित ने ट्वीट करते हुए लिखा कि 'गीता कपूर के पार्थिव शरीर के पास खड़ा हूं जिन्हें उनके बच्चे एक साल पहले एसआरवी अस्पताल में छोड़कर चले गए थे। वृद्धाश्रम में उन्होंने आज अपनी आखिरी सांस ली। हमने उनका ख्याल रखने की बहुत कोशिश की लेकिन वो अपने बेटे और बेटी के लिए इंतजार करती रहीं जो उन्हें कमजोर बनाता जा रहा था।'



 

pakeezah actress geeta kapoor passes away

अशोक पंडित ने आगे लिखा, 'उनके शव को विले पार्ले स्थित कूपर हॉस्पिटल में दो दिनों तक रखा जाएगा। उम्मीद है कि उनके बच्चे कम से कम इस वक्त आएंगे वरना हम उनका अंतिम संस्कार करेंगे। धन्यवाद आपका डॉ त्रिपाठी और मुंबई पुलिस।'



 

विज्ञापन
विज्ञापन
pakeezah actress geeta kapoor passes away
अशोक पंडित

अशोक ने कहा, 'पिछले एक साल से वो अपने बच्चों का इंतजार कर रही थीं लेकिन कोई उनसे मिलने नहीं आया। पिछले शनिवार हमने उन्हें खुश करने के लिए एक ग्रैंड ब्रेकफास्ट अरेंज किया था। वो ठीक थीं लेकिन वो खुश नहीं थीं क्योंकि वो अपने बच्चों को देखना चाहती थीं। अफसोस अपनी इस इच्छा के साथ ही उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।'

विज्ञापन
pakeezah actress geeta kapoor passes away

एक साल पहले गीता कपूर उस समय चर्चा में आई थीं जब उनके बेटे राजा उन्हें अस्पताल की फर्श पर ही छोड़कर चले गए थे। रिपोर्ट के मुताबिक उनका बेटा आए दिन गीता की पिटाई करता था। बता दें कि गीता कपूर ने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed