फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Malavika Mohanan EXCLUSIVE: ‘रजनीकांत जैसा स्टेटस हासिल किया विजय ने, लेकिन रजनीकांत जैसा कोई नहीं’

Sun, 10 Jan 2021 08:31 AM IST
Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Sun, 10 Jan 2021 08:31 AM IST
विज्ञापन
Malavika Mohanan speaks about master petta mohan lal rajinikanth in shukla paksh with pankaj Shukla
मालविका मोहनन से पंकज शुक्ल की बातचीत - फोटो : अमर उजाला

साल 2021 की पहली मेगा बजट फिल्म ‘मास्टर’ मकर संक्रांति पर रिलीज हो रही है। तमिल सिनेमा में रजनीकांत जैसा रुतबा हासिल कर चुके अभिनेता विजय की ये फिल्म है। साथ में हरदिल अजीज कलाकार विजय सेतुपति भी हैं। इस फिल्म की हीरोइन हैं मालविका मोहनन। कैसे उन्हें मिली ये फिल्म? कैसा रहा मालविका की पहली तमिल फिल्म ‘पेटा’ में रजनीकांत के साथ काम करने का अनुभव और कब शुरू होने जा रही है उनकी अगली हिंदी फिल्म? बता रही हैं मालविका अमर उजाला के पाठकों को पंकज शुक्ल के साथ हुई इस एक्सक्लूसिव मुलाकात में।

Malavika Mohanan speaks about master petta mohan lal rajinikanth in shukla paksh with pankaj Shukla
मालविका मोहनन - फोटो : instagram/malavikamohanan_

आपकी फिल्म से सिनेमा को दर्शकों की वापसी की सबसे ज्यादा उम्मीद हैं? क्या कहना चाहेंगी इस पर?
हां, 10 महीने से लोग फिल्म ‘मास्टर’ का इंतजार कर रहे हैं। पिछले साल नौ अप्रैल को ये फिल्म रिलीज होने वाली थी। अब ये तो नहीं कह सकते कि महामारी के बाद की ये देश की पहली बड़ी रिलीज है लेकिन हां, लॉकडाउन के बाद की ये जरूर सिनेमाघरों की पहली बड़ी रिलीज हो रही है। यहां ध्यान ये रखना है कि महामारी अब भी जारी है और कोविड वायरस भी आसपास ही है। लेकिन, फिर भी कोई कब तक घर में रह सकता है। एक साल से लोग घरों से निकले ही नहीं है। तो मेरे हिसाब से यही समय है सिनेमाघरों में जाने का लेकिन सही सावधानियों के साथ।

Malavika Mohanan speaks about master petta mohan lal rajinikanth in shukla paksh with pankaj Shukla
मालविका मोहनन - फोटो : instagram/malavikamohanan_

आपके पहले ब्रेक की दिलचस्प कहानी पता चली मुझे कि आप अपने पिता के साथ गई थीं शूटिंग देखने और वहां आपको पहली फिल्म मिल गई?
मैं उन दिनों कॉलेज में थी और मुझे पता नहीं था कि मुझे किस दिशा में जाना है। ये तो तय था कि मुझे साइंस और कॉमर्स नहीं करना है, जो कुछ करना है आर्ट्स में ही करना है। और, उन्हीं दिनों ये घटना हो गई। हम लोग घर में मलयालम फिल्में खूब देखते हैं और मैं ममूटी सर की बहुत बड़ी फैन रही हूं। वह बहुत बड़े सुपरस्टार हैं। हम लोग उनकी एक विज्ञापन फिल्म की शूटिंग देखने गए हुए थे। वहीं उन्होंने मुझे देखा और अपने पास बुलाया। वह मुझसे देर तक बातें करते रहे और मुझे यहां वहां चलाकर देखा और उसे शूट भी कर लिया। बाद में ये सब उन्होंने फिल्म निर्देशक के पास भेज दिया। इस तरह मुझे उनके बेटे दुलकर सलमान के साथ अपनी पहली फिल्म मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Malavika Mohanan speaks about master petta mohan lal rajinikanth in shukla paksh with pankaj Shukla
मालविका मोहनन - फोटो : instagram/malavikamohanan_

आपकी आने वाली फिल्म ‘मास्टर’ में भी दो सुपरस्टार हैं विजय और विजय सेतुपति। दोनों ने हाल के बरसों में उत्तर भारत में काफी प्रशंसक बनाए हैं, कुछ बताएं विजय सेतुपति के बारे में?
विजय सेतुपति मेरे पसंदीदा कलाकारों में से रहे हैं। वह जिस तरह के किरदार चुन रहे हैं, वह बहुत ही रोचक है। मुझे नहीं पता कि आपने उनकी फिल्म ‘सुपर डीलक्स’ देखी है कि नहीं। लेकिन, तमिल फिल्म इंडस्ट्री के किसी दूसरे मुख्यधारा के सितारे ने ऐसी फिल्में करने का साहस नहीं दिखाया है। जिस तरह के किरदार वह कर रहे हैं, यह सोचकर मैं रोमांचित हो जाती हूं कि मैं उनके साथ ये फिल्म कर रही हूं। दुर्भाग्य ये है कि फिल्म में हमारा कोई दृश्य साथ में नहीं हैं। मैं उम्मीद कर रही हूं कि जल्दी ही मैं उनके साथ कोई दिलचस्प फिल्म कर सकूं, जिसमें हम दोनों के दृश्य भी हो साथ में।

विज्ञापन
Malavika Mohanan speaks about master petta mohan lal rajinikanth in shukla paksh with pankaj Shukla
मालविका मोहनन - फोटो : instagram/malavikamohanan_

विजय सेतुपति की तकरीबन मैंने सारी फिल्में देखी हैं। और, आपकी बात सही भी है कि वह किरदारों में काफी प्रयोग करते हैं। अब बात करते हैं विजय की..
जब भी मैं चेन्नई जाती हूं तो पाती हूं कि जिस तरह का पागलपन हम रजनी सर की फिल्मों के लिए देखते थे, तकरीबन लोग अब उतना ही विजय सर की फिल्म के लिए पागल रहते हैं। मुझे लगता लोगों को उनका ऑनस्क्रीन स्टाइल पसंद है। उनका स्वैग पसंद है। वह बहुत ही उम्दा एंटरटेनर हैं। लोग उन्हें बहुत प्यार करते हैं। उनकी फिल्मों का फर्स्ट डे फर्स्ट शो सुबह तीन या चार बजे से होता है। सिनेमाघर के बाहर लोग नाच रहे होते हैं। बैंड बज रहा होता है। बड़े से कटआउट्स पर लोग मालाएं पहना रहे होते हैं और लोग उनको दूध से नहला रहे होते हैं। उनकी फैन फॉलोइंग वैसी ही है, उनका करिश्मा वैसा ही है और वह वाकई में उतने ही बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं जितने रजनी सर रहे हैं तमिल सिनेमा में।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed