फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खुद की तस्वीर पर आए अश्लील कमेंट पर भड़की मल्लिका दुआ, यूजर्स को दिया करारा जवाब

Mon, 05 Mar 2018 10:50 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 05 Mar 2018 10:50 AM IST
विज्ञापन
mallika dua give answer to the person who troll her for her inner wears

सोशल मीडिया पर अपनी कॉमेडी से लोगों का दिल जीत लेने वाली मल्लिका दुआ अक्सर ट्रोल हो जाती हैं। लोग उनका मजाक बनाते हैं और उन पर निशाना साधते हैं मगर मल्लिका उन्हें खरी खोटी भी सुना देती हैं। उनके ये जवाब भी सुर्खियां बन जाते हैं। इस बार भी ऐसा ही हुआ है, जब एक शख्स ने मल्लिका दुआ को इंस्टाग्राम पर ब्रा पहनने की नसीहत दी तो मल्लिका ने न केवल करारा जवाब दिया बल्कि उसे 'अंकल' कहकर मौज भी ली।

mallika dua give answer to the person who troll her for her inner wears

एक शख्स ने मल्लिका से इंस्टाग्राम पर पूछा है- तुम क्यों हमेशा ब्रा नहीं पहनती? इस पर मल्लिका ने जवाब देते हुए कहा है- 'जब तुम मेरे ब्रेस्ट के बारे में बात करते हो, तब तुम्हारी पत्नी क्या सोचती होगी?' इसके बाद मल्लिका ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखा- 'मैं सौभाग्यशाली हूं कि मेरी जिंदगी में ऐसे मूर्ख अंकल हैं।'

mallika dua give answer to the person who troll her for her inner wears

आपको बता दें कि इससे पहले भी कॉमेडियन मल्लिका दुआ सुर्खियों में रह चुकी हैं। पिछले साल टीवी रियलिटी शो द ग्रेट इंडियन लॉफ्टर चैलेंज में मल्लिका ने बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार पर लैंगिक टिप्पणी करने का आरोप लगाया था। इस शो में बतौर जज नजर आने वालीं मल्लिका दुआ ने शो की एक क्लिपिंग शेयर की थी, जिसमें श्याम रंगीला के प्रदर्शन के बाद अक्षय मल्लिका से कहते दिखते हैं- मल्लिका जी आप बेल बजाओ, मैं आपको बजाता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
mallika dua give answer to the person who troll her for her inner wears
s - फोटो : s

इस क्लिपिंग के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मल्लिका दुआ के पिता और चर्चित पत्रकार विनोद दुआ भड़क उठे थे और उन्होंने अक्षय कुमार को सबक सिखाने की बात भी कही थी। उन्होंने माफी मांगने की शर्त रखी थी। वहीं मल्लिका दुआ #MeToo कैंपेन के तहत अपने साथ हुए यौन शोषण की घटना भी सोशल मीडिया पर शेयर कर चुकी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed