{"_id":"5a744bd34f1c1bff388b5e24","slug":"malyalam-actress-sanusha-santosh-explain-her-horrifying-molestation-experience-in-a-running-train","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में एक्ट्रेस के साथ छेड़छाड़ के बाद का डरावना सच, होठों पर अंगुली फेर रहा था शख्स और फिर...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ट्रेन में एक्ट्रेस के साथ छेड़छाड़ के बाद का डरावना सच, होठों पर अंगुली फेर रहा था शख्स और फिर...
Fri, 02 Feb 2018 05:34 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 02 Feb 2018 05:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
सनुषा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हाल ही में मलयालम एक्ट्रेस सनुषा संतोष के साथ ट्रेन में छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया था। ट्रेन पर मौजूद किसी भी शख्स ने उनकी मदद नहीं की थी। लेकिन एक्ट्रेस इस घटना से घबराई नहीं बल्कि हिम्मत के साथ पुलिस को खबर की और आरोपी को पकड़वाया। अब सनुषा ने एक टीवी चैनल से बात करते हुए पूरी घटना का जिक्र किया है।
2 of 6
सनुषा
23 साल की सनुषा ने बताया, 'मवेली एक्सप्रेस ट्रेन में सफर के दौरान मुझे नींद आ गई। तभी मुझे अपने होठों पर कुछ एहसास हुआ। जब मैंने आंखें खोली तो मेरी सामने वाली बर्थ पर बैठा आदमी होठों पर अंगुली फेर रहा था। मैंने उसकी अंगुली पकड़ी और लाइट ऑन की। मैंने उसका हाथ नहीं छोड़ा बल्कि अंगुली मरोड़ दी।'
3 of 6
सनुषा
'मैं मदद के लिए चिल्लाई। सबने मेरी आवाज सुनी लेकिन कोई भी मदद करने नहीं आया। मेरी नीचे वाली बर्थ में एक आदमी सो रहा था। मैंने उसे जगाया और पूरी बात बताई लेकिन वो बिना ध्यान दिए फिर सो गया। तब राइटर उन्नी आर और उनके साथ एक और शख्स मेरी आवाज सुनकर मदद को आए। उन्होंने TTE को इसकी जानकारी दी और पुलिस को बुलाया।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
सनुषा
थिरुसर स्टेशन पर हमने उस शख्स को पुलिस के हवाले किया। सुनषा ने बताया कि ट्रेन में कई महिलाएं भी मौजूद थीं। लेकिन किसी ने भी उनकी मदद नहीं की। सनुषा उस वक्त हैरान रह गईं जब लोगों ने उनसे कहा कि आरोपी की पुलिस कंप्लेन ना करें। एक्ट्रेस ने कहा कि हमारी सोसाइटी में ऐसे भी लोग हैं जो मदद करने के बजाय आरोपी को बचाते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
सनुषा
सनुषा काफी गुस्से में थीं। उन्होंने एक और इंटरव्यू में कहा, 'लोग फेसबुक या सोशल मीडिया पर किसी भी बात का विरोध करने के लिए तैयार रहते हैं। लेकिन जब रियल लाइफ में किसी के साथ ऐसा होता है तो कोई मदद नहीं करता। अगर मैं फेसबुक पर इस घटना को डालूं तो लोग उसे शेयर करेंगे और कहेंगे मैं सनुषा के साथ हूं। अपनी डीपी तक बदल लेंगे।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।