फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मामी फिल्म फेस्टिवल में करण जौहर का बड़ा खुलासा, पुरुषों से ज्यादा महिलाएं कमाने की हकदार

Tue, 15 Oct 2019 12:08 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 15 Oct 2019 12:08 PM IST
विज्ञापन
Mami Film Festival 2019 many women who deserve much more money in bollywood
karan johar - फोटो : social media

इन दिनों मुंबई में मामी फिल्म फेस्टिवल धूम मची हुई है। इस फेस्टिवल में बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हो रहे हैं और हिंदी सिनेमा की रूपरेखा, काम और विषयों को लेकर अपने विचार रख रहे हैं। ऐसे में मामी फिल्म फेस्टिवल में मशहूर निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने भी अपने विचार रखे हैं। उन्होंने फिल्म में इंडस्ट्री में महिलाओं की स्थिति को लेकर बात की। 

Mami Film Festival 2019 many women who deserve much more money in bollywood
Karan Johar - फोटो : social media

अंग्रेजी वेब साइट इंडिया टुडे की खबर के अनुसार करण जौहर मामी फिल्म फेस्टिवल में अभिनेत्री करीना कपूर और आलिया भट्ट के साथ पहुंचे। इस दौरान मीडिया से बातचीत करने के दौरान करण जौहर ने फिल्मों में काम करने के तरीके पर बात की। साथ की कहा कि बॉलीवुड में ऐसी बहुत सी महिला कलाकार है जो पुरुष कलाकारों से ज्यादा रुपए कमाने की हकदार हैं। 

Mami Film Festival 2019 many women who deserve much more money in bollywood
Karan Johar - फोटो : social media

अपनी बात को विस्तार से बताते हुए करण जौहर ने कहा- 'फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी बहुत सी महिलाएं हैं जो पुरुषों के ज्यादा रुपए लेने की हकदार हैं। ऐसे भी पुरुष हैं जिन्होंने अपनी प्रतिभा और तप के कारण अपनी कमाई की है और उन्हें काम मिला। यह बहुत व्यक्तिपरक है। मैं समानता की बात करता हूं और मैं वह व्यक्ति हूं जो हमेशा समान रहा हूं।' इसके अलावा करण जौहर ने हिंदी सिनेमा की स्थिति को लेकर भी काफी बातें कीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mami Film Festival 2019 many women who deserve much more money in bollywood
karan johar - फोटो : file photo

मामी फिल्म फेस्टिवल में करण जौहर ने आलिया भट्ट से उनके और रणबीर कपूर के रिश्ते के बारे में भी ढेर सारी बातें कीं। करण जौहर ने सेशन के दौरान आलिया भट्ट से पूछा कि क्या वह ऐसा सोचती हैं कि एक दिन करीना कपूर उनकी ननद हो सकती हैं। इस सवाल को सुनकर आलिया भट्ट पहने शर्माने लगी और फिर कहा कि मैंने इस बारे में अभी तक नहीं सोचा है। हमें यह करने से पहले एक लंबा रास्ता तय करना होगा। अभी ही इस बारे में क्यों बात करें?

विज्ञापन
Mami Film Festival 2019 many women who deserve much more money in bollywood
Twinkle Khanna and Karan Johar - फोटो : file photo

आलिया ने आगे कहा, हालांकि अगर ऐसा मौका मिलता है तो मैं इस दुनिया की सबसे खुशकिस्मत लड़की होंगी। करण ने इस बात को यही नहीं छोड़ा और आगे कहा कि जब भी ऐसा होगा तो मैं और करीना बेहद खुश होंगे और हम थाली लेकर खड़े रहेंगे। करण ने यह भी कहा कि अगर रणबीर और आलिया शादी करते हैं तो मैं उम्मीद करता हूं कि आलिया का करियर भी करीना कपूर जैसा शानदार होगा।

पढ़ें: दीपिका ने पहली बार खोला राज, पति रणवीर और एक्स ब्वॉयफ्रेंड रणबीर में सबसे बड़ा अंतर क्या ?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed