फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अपनी बायोपिक का ट्रेलर बैन होने पर आया ममता बनर्जी का जवाब, बोलीं- मैं नरेंद्र मोदी नहीं

Thu, 25 Apr 2019 06:06 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 25 Apr 2019 06:06 AM IST
विज्ञापन
Mamta Banerjee on her biopic trailer ban
ममता बनर्जी - फोटो : पीटीआई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक फिल्म पर बैन लगाने के बाद चुनाव आयोग ने अब ममता बनर्जी की बायोपिक फिल्म के ट्रेलर पर रोक लगा दी है। 'बाघिनी' के बारे में चुनाव आयोग का कहना है कि इसने CBFC से सर्टिफिकेट नहीं लिया है। निर्वाचन आयोग ने बायोपिक का ‘ट्रेलर’ कम से कम तीन वेबसाइटों से हटाने के लिए कदम उठाए हैं।

 
Mamta Banerjee on her biopic trailer ban
baghini - फोटो : instagram
पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) ने ‘बाघिनी’ नाम की बायोपिक पर एक रिपोर्ट सौंपी, जिसके बाद निर्वाचन आयोग ने ट्रेलर हटाने के लिए कदम उठाए हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद चुनाव आयोग बायोपिक को देखेगा।
Mamta Banerjee on her biopic trailer ban
mamta - फोटो : PTI

आयोग ने कहा कि फिल्म को अभी तक सेंसर बोर्ड फॉर फिल्म सर्टिफिकेशन से पास नहीं किया गया है और बावजूद इसके इसका ट्रेलर दिखाया जा रहा था। भाजपा ने चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने तक फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की निर्वाचन आयोग से मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mamta Banerjee on her biopic trailer ban
नरेंद्र मोदी की फिल्म का पोस्टर (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram

अधिकारी ने ममता बनर्जी की बायोपिक पर कार्रवाई के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी बायोपिक की रिलीज पर चुनाव समाप्त होने तक रोक लगाने संबंधी आयोग के 10 अप्रैल के आदेश का हवाला दिया।

विज्ञापन
Mamta Banerjee on her biopic trailer ban
mamta banergee

इस मामले पर ममता बनर्जी ने कहा कि उनका इन बातों से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा-  यह सब क्या बकवास फैलाया जा रहा है। मेरी बायोपिक से कोई भी लेना देना नहीं है। यदि कुछ युवाओं ने कहानियाँ एकत्र की हैं और खुद व्यक्त किया है, तो उनके ऊपर निर्भर है। मैं नरेंद्र मोदी नहीं हूं। कृपया मेरे बारे में झूठ फैलाकर मानहानि के लिए दायर करने के लिए मजबूर न करें।
 



 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed