ममता बनर्जी ने की शाहरुख की तारीफ और कनिका की कोविड 19 रिपोर्ट आई नेगेटिव, पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता अनुपम खेर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। कोई देश का मुद्दा या किसी मामले पर प्रतिक्रिया देनी हो, अनुपम खेर बिना झिझक तुरंत अपनी बात कह देते हैं। कई बार वो वीडियो के जरिए अपनी बात लोगों तक पहुंचाते हैं। कोरोना वायरस के खौफ के बीच अनुपम खेर लगातार लोगों को जागरुक कर रहे हैं। इस बीच उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा है कि डॉक्टर्स, नर्सेस, सफाई कर्मचारी और पुलिसवाले ही हमारे असली सुपरहीरो हैं।
डॉक्टरों और पुलिस कर्मियों को अनुपम खेर ने बताया असली सुपर हीरो, बोले- इनके लिए दीया जलाओ और उन सभी का मुंह बंद करो
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में कहा था कि जब वो अमेरिका से भारत वापस आई थीं तो उनके लुक में काफी बदलाव आ गया था। स्कूल के समय लड़के उनका पीछा करते थे। इस वजह से उनके पिता अशोक चोपड़ा ने उन पर पाबंदियां लगा दी थीं। विचारों को लेकर उनका पिता से बहस भी हो जाती थी।
'टाइट कपड़े नहीं पहनने देते थे पिता' वाले बयान पर आई प्रियंका चोपड़ा की मां की सफाई, बताया किस वजह से किया था मना
कोरोना वायरस की वजह से इस समय पूरे देश में लॉकडाउन लागू है। लोग अपने-अपने घरों में कैद हैं। लेकिन इस समय में कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें कोरोना वायरस का खतरा बहुत मामूली लग रहा है। वो लोग बेवजह घरों से बाहर निकलकर सैर सपाटा कर रहे हैं। ऐसी ही हरकत एक मशहूर अभिनेत्री ने की है।
लॉकडाउन में दोस्त के साथ लग्जरी कार से घूमने निकली अभिनेत्री का एक्सीडेंट, अस्पताल में भर्ती
बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर के फैंस और परिवार के लिए खुशखबरी सामने आई है। कोरोना वायरस से संक्रमित की अभी तक की सभी रिपोर्ट्स पॉजिटिव आ रही थीं लेकिन इस बीच पहली बार कनिका की कोविड 19 रिपोर्ट नेगेटिव आई है। हालांकि इसके बाद भी सिंगर अभी अपने घर नहीं जा सकती हैं।
कनिका कपूर की कोविड 19 रिपोर्ट आई नेगेटिव, लेकिन घर जाने की नहीं मिली इजाजत