मशहूर अभिनेत्री मंदिरा बेदी और उनके पति राज कौशल के घर एक नया मेहमान आया है। मंदिरा और राज ने एक चार की बच्ची को गोद लिया है। दशहरा के शुभ मौके पर अभिनेत्री ने इस बात की जानकारी देते हुए बेटी के नाम का खुलासा किया।
Mandira Bedi: 48 की उम्र में मां बनीं मंदिरा बेदी, सोशल मीडिया पर दी जानकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंदिरा बेदी का पहले से ही एक नौ साल का बेटा है। लेकिन उन्हें बेटी की बहुत चाहत थी। इस वजह से मंदिरा ने मिसाल पेश करते हुए एक प्यारी सी बच्ची को गोद लिया। मंदिरा ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम तारा बेदी कौशल रखा है।
मंदिरा बेदी ने परिवार के साथ एक तस्वीर साझा की है। एक कविता के माध्यम से उन्होंने बताया कि तारा को उन्होंने चार महीने पहले ही गोद ले लिया था। उन्होंने लिखा है, 'वह हमारे पास एक आशीर्वाद की तरह आई। हमारी छोटी सी बेटी तारा। 4 साल और कुछ थोड़ी सी उम्र और उन आंखों से जो सितारों की तरह चमकती है। अपने वीर की बहन।'
मंदिरा बेदी ने आगे लिखा है, 'घर में उसका स्वागत है, खुली बाहें और सच्चे प्रेम के साथ। हम आभारी और धन्य हैं। तारा बेदी कौशल, 28 जुलाई 2020 को हमारे परिवार का हिस्सा बनी।'
A post shared by Mandira Bedi (@mandirabedi) on
मंदिरा के पति राज कौशल ने भी एक पोस्ट में लिखा, 'दशहरे के अवसर पर हम आप सभी को अपने परिवार के नए सदस्य से मिलवा रहे हैं, तारा बेदी कौशल। आखिरकार हमारा परिवार पूरा हुआ। हम दो हमारे दो।'
A post shared by Rraj Kaushal (@rajkaushal) on