कहते हैं दुनिया से जाने वाला चला जाता है लेकिन अपने पीछे सभी को अकेला छोड़ जाता है। ऐसा ही मंदिरा बेदी के साथ भी हुआ। आज मंदिरा बेदी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। आज उनके पति राज कौशल का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। सोशल मीडिया पर राज के अंतिम संस्कार की कई तस्वीरें सामने आई हैं। इनमें से कुछ तस्वीरों में आप देख सकेंगे कि मंदिरा अपने पति की अर्थी उठाती नजर आई थीं।
वीडियो: रूढ़िवादी सोच पीछे छोड़ मंदिरा ने उठाई पति की अर्थी, देखने वालों के भी निकले आंसू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज कौशल की अंतिम यात्रा के समय का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें मंदिरा खुद अपने पति की अर्थी को कंधा देती नजर आ रही हैं। दरअसल, एंबुलेंस से जब राज को श्मशान घाट ले जाया जा रहा था तब बाकी लोगों के साथ मंदिरा ने रूढ़िवादी सोच को पीछे छोड़ पति की अर्थी को हाथ दिया था।
राज कौशल के अचानक निधन से मंदिरा बेदी बुरी तरह टूट गईं हैं। राज महज 49 साल के थे। बुधवार सुबह लगभग 11 बजे राज की अंतिम यात्रा उनके घर से निकली। यह घड़ी मंदिरा के लिए बेहद भावुक कर देने वाली थी। अंतिम यात्रा के दौरान मंदिरा अपने दोस्त के कंधे पर सिर रखकर रोती दिखाई दीं थीं।
राज के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे पहुंचे। मंदिरा बेदी और उनके परिवार के लिए यह यकीनन एक अंतहीन दुख है, जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता। इस दुखद खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर हर कोई राज कौशल को श्रद्धांजलि दे रहा है। बॉलीवुड सितारे और फैंस मंदिरा व उनके परिवार के प्रति संवेदना जता रहे हैं।
गौरतलब है कि मंदिरा बेदी और राज कौशल की पहली मुलाकात 1996 में मुकुल आनंद के घर पर हुई थी। मंदिरा वहां ऑडिशन देने पहुंची थीं और राज, मुकुल आनंद के असिस्टेंट के रूप में काम कर रहे थे। यहीं से दोनों के प्यार की शुरुआत हुई और 14 फरवरी 1999 को दोनों ने शादी कर ली।