फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: पांच साल की हुईं मंदिरा और राज कौशल की बेटी तारा, अभिनेत्री ने जन्मदिन पर साझा किया खूबसूरत पोस्ट

Wed, 28 Jul 2021 04:06 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Wed, 28 Jul 2021 04:06 PM IST
विज्ञापन
Mandira bedi daughter turned five actress share beautiful post on her birthday
बेटी तारा के साथ मंदिरा बेदी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड और टीवी अभिनेत्री मंदिरा बेदी अपने जीवन के सबसे कठिन दिनों का सामना कर रही हैं। पति राज कौशल के निधन के बाद से मंदिरा लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। राज कौशल की अचानक हुई मौत ने मंदिरा को गहरा धक्का दिया है लेकिन वो एक मजबूत महिला हैं जो हर चुनौती का सामना कर सकती हैं। आज मंदिरा के जीवन का बेहद ही खास दिन है। दरअसल राज और मंदिरा की बेटी तारा कौशल का आज जन्मदिन है।



मंदिरा बेदी ने साझा किया प्यारा पोस्ट

अपनी बिटिया के जन्मदिन पर मंदिरा ने बेहद ही प्यारी तस्वीरें साझा कीं हैं और साथ ही एक खूबसूरत पोस्ट भी लिखा है। मंदिरा ने लिखा, '28 जुलाई, तुम्हें हमारी जिंदगी में आए एक साल हो गए तारा इसलिए तुम्हारा जन्मदिन हम आज मनाएंगे। आज तुम्हारा पांचवा जन्मदिन है, मेरी प्यारी बच्ची, मुझे तुमसे बहुत प्यार है'। अब मंदिरा के इस पोस्ट पर फैंस से लेकर सेलेब्स सभी कमेंट कर रहे हैं।  सभी तारा को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं और मंदिरा के इस पोस्ट पर प्यार बरसा रहे हैं।


View this post on Instagram

A post shared by Mandira Bedi (@mandirabedi)

Mandira bedi daughter turned five actress share beautiful post on her birthday
पति और बच्चों के साथ मंदिरा बेदी - फोटो : Instagram

मंदिरा बेदी ने कई तस्वीरें भी साझा की हैं जिसमें उनकी बेटी तारा के अलावा बेटा वीर और पति राज कौशल भी नजर आ रहे हैं। बता दें कि तारा मंदिरा और राज की गोद ली हुई बेटी हैं। तारा को पिछले साल कपल ने गोद लिया था और तब से वो उनके परिवार का हिस्सा हैं। अपने परिवार के साथ मंदिरा बेहद खुश थीं। वो अक्सर अपने पोस्ट में अपने परिवार की तस्वीरें साझा करती रहती थीं।

Mandira bedi daughter turned five actress share beautiful post on her birthday
बेटी तारा के साथ मंदिरा बेदी - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से मंदिरा अपने पति की याद में पोस्ट साझा कर रही थीं। उन्होंने हाल ही में एक नोट साझा करते हुए खुद को मजबूत बताया था। मंदिरा ने लिखा-'मैं योग्य हूं, मैं केपेबल हूं, लोग मुझसे प्यार करते हैं, मैं स्ट्रांग हूं’ इस कोट के साथ मंदिरा ने लिखा,अब नई शुरुआत का समय है। मंदिरा की पोस्ट पर टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा था- बिलकुल सही। वहीं फराह खान अली ने लिखा, 'तुम्हें ढेर सारी शक्ति मिले'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mandira bedi daughter turned five actress share beautiful post on her birthday
मंदिरा बेदी- राज कौशल - फोटो : ट्विटर

वहीं एक और पोस्ट में मंदिरा ने लिखा था कि वो अपने पति को बहुत मिस कर रही हैं। बता दें कि मंदिरा ने 1999 में फिल्ममेकर राज कौशल से शादी की थी। इस शादी के बाद उन्हें एक बेटा हुआ।मंदिरा अपने परिवार के साथ खुश थी, लेकिन अचानक से उन्हें गहरा झटका लग गया। राज भले ही अब मंदिरा के साथ नहीं है, लेकिन उनकी यादें मंदिरा के दिल में बसी हैं जो मरते दम तक उनके साथ रहेंगी।

विज्ञापन
Mandira bedi daughter turned five actress share beautiful post on her birthday
मंदिरा बेदी, राज कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि 30 जून को राज कौशल का अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। उसके दो दिन पहले ही राज ने पत्नी मंदिरा और कुछ फिल्मी दोस्तों संग जमकर पार्टी की थी। उन तस्वीरों में राज बेहद खुश और स्वस्थ्य नजर आ रहे थे, लेकिन किसे पता था कि उनका दिल उन्हें अचानक धोखा दे देगा। राज के जाने से मंदिरा के जीवन में जो कमी हो गई उसे तो कोई पूरा नहीं कर पाएगा लेकिन मंदिरा ने खुद से वादा किया है को वो खुद को मजबूत बनाए रखेंगी और अपने परिवार को भी संभाल लेंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed