फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sidharth Shukla Heart Attack: सिद्धार्थ शुक्ला ही नहीं इन 10 कलाकारों को पड़ा था दिल का दौरा, कम उम्र में ही हुई मौत

Thu, 02 Sep 2021 01:11 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Thu, 02 Sep 2021 01:11 PM IST
विज्ञापन
Sidharth Shukla To Mandira Bedi Husband Raj Kaushal These Stars Also Died From Heart Attack
इन सितारों की हार्ट अटैक से हुई मौत - फोटो : अमर उजाला

सिद्धार्थ शुक्ला का हार्ट अटैक से आकस्मिक निधन हो गया। सिद्धार्थ शुक्ला की उम्र 40 साल थी। मुंबई के कूपर अस्पताल ने सिद्धार्थ के निधन की पुष्टि की है। उनके निधन से पूरा बॉलीवुड और टीवी जगत सदमें में है। किसी को भी यह यकीन नहीं हो रहा कि इतनी कम उम्र में वो इस दुनिया को अलविदा कह गए। बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला पूरी तरह से स्वस्थ थे। वैसे सिद्धार्थ शुक्ला  बॉलीवुड जगत के एक मात्र ऐसे सदस्य नहीं हैं, जिनका अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। इससे पहले मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का भी दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।



इन कलाकारों का भी दिल का दौरा पड़ने से हुआ था निधन

बॉलीवुड में राज कौशल के अलावा ही कई ऐसे कलाकार हैं जो शारीरिक रूप से बिलकुल स्वस्थ थे और अपने परिवार के साथ खुशहाल जिंदगी जी रहे थे। लेकिन दिल का दौरा पड़ने से अचानक इन कलाकरों का निधन हो गया। कई ऐसे कलाकार हैं जिन्होंने बहुत ही कम उम्र में हार्ट अटैक की वजह से अपनी जान गवां दी।

Sidharth Shukla To Mandira Bedi Husband Raj Kaushal These Stars Also Died From Heart Attack
राजीव कपूर - फोटो : Social Media

राजीव कपूर

राम तेरी गंगा मैली, आसमान, मेरे साथी जैसी कई फिल्मों में अपने अभिनय का प्रदर्शन कर चुके राजीव कपूर का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। राजीव कपूर रणधीर कपूर और ऋषि कपूर के छोटे भाई थे। जब राजीव कपूर को दिल का दौरा पड़ा जब वो रणधीर कपूर के घर पर थे, जिसके बाद रणधीर कपूर उन्हें तुरंत ही अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राजीव कपूर की उम्र सिर्फ 58 साल थी। बता दें कि उनके पिता राज कपूर का निधन भी 1988 में हार्ट अटैक से हुआ था।

Sidharth Shukla To Mandira Bedi Husband Raj Kaushal These Stars Also Died From Heart Attack
सरोज खान - फोटो : Instagram

सरोज खान

माधुरी दीक्षित, प्रियंका चोपड़ा, श्रीदेवी सहित कई कलाकारों को अपनी धुन पर डांस करवाने वाली फिल्म जगत की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान के निधन से पूरा बॉलीवुड शोक में डूब गया था। साल 2020 में अचानक ही सरोज खान ये गहरा सदमा अपने प्रशंसकों को दे गई थीं। सरोज खान काफी समय से बीमार थीं, लेकिन इलाज के बाद वो ठीक होकर अपने घर आ गई थीं। 3 जुलाई को अचानक सरोज खान को दिल का दौरा पड़ा और 72 साल की उम्र में डांस मास्टर सरोज खान ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sidharth Shukla To Mandira Bedi Husband Raj Kaushal These Stars Also Died From Heart Attack
संजीव कुमार - फोटो : Social Media

संजीव कुमार

संजीव कुमार अपने जमाने के मशहूर अभिनेता थे, उन्होंने परिचय, मौसम, आंधी जैसी कई सफल फिल्मों में अपने अभिनय से सबका दिल जीता। लेकिन 48 वर्ष की कम आयु में ही इस दिग्गज कलाकार ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। 6 नवंबर 1985 में दिल का दौरा पड़ने से संजीव कुमार का निधन हो गया। इस खबर ने पूरे देश को चौंका दिया था। कहा जाता है कि संजीव कुमार के परिवार में अधिकतर पुरूषों का निधन युवावस्था में ही हो गया था। इस वजह से संजीव कुमार को भी अक्सर हार्ट अटैक का डर सताता रहता था।

विज्ञापन
Sidharth Shukla To Mandira Bedi Husband Raj Kaushal These Stars Also Died From Heart Attack
इंदर कुमार - फोटो : Social Media

इंदर कुमार

सलमान खान के साथ कही प्यार न हो जाए और वांटेड जैसी फिल्मों में काम करने वाले अभिनेता इंदर कुमार कम उम्र में ही इस दुनिया को छोड़कर चले गए। 4 जुलाई 2017 को जब इंदर कुमार सो रहे थे तो उसी दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा था, जिसकी वजह से उनका निधन हो गया था। उनकी उम्र केवल 43 साल की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक समय पर हर दूसरी फिल्म में नजर आने वाले इंदर कुमार काम न मिलने की वजह से काफी परेशान थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed