फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sidharth Shukla: नहीं रहे 'बालिका वधू' के तीन लीड कलाकार, प्रत्युषा और सुरेखा सीकरी के बाद सिद्धार्थ ने भी दुनिया को कहा अलविदा

Thu, 02 Sep 2021 01:00 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Thu, 02 Sep 2021 01:00 PM IST
विज्ञापन
Pratyusha and Surekha Sikri Siddharth shukla passes away here three lead actors 'Balika Vadhu' no more
सिद्धार्थ शुक्ला-प्रत्युषा बनर्जी-सुरेखा सिकरी - फोटो : सोशल मीडिया

कलर्स टीवी के मशहूर शो 'बालिका वधू'  की बात करते हैं करें तो सबसे पहले प्रत्युषा बनर्जी और सिद्धार्थ शुक्ला का नाम सामने आता है। प्रत्युषा के निधन के कुछ सालों बाद सिद्धार्थ शुक्ला का चले जाना सभी के लिए किसी सदमे से कम नहीं है। सीरियल में दोनों की केमेस्ट्री को खूब पसंद किया गया था। हालांकि दोनों कलाकार बेहद कम समय के लिए सीरियल में नजर आए थे। इस सीरियल में अविका गौर ने छोटी आनंदी का किरदार निभाया था, जबकि प्रत्युषा बनर्जी बड़ी आनंदी की भूमिका में नजर आई थीं। वहीं सिद्धार्थ शुक्ला करीब आठ साल पहले टेलीविजन धारावाहिक 'बालिका वधू' में नजर आए थे। धारावाहिक में उन्होंने शिव का किरदार निभाया था।



Pratyusha and Surekha Sikri Siddharth shukla passes away here three lead actors 'Balika Vadhu' no more
बालिका वधू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बता दें कि बालिका वधू के तीन सबसे मशहूर किरदार नहीं अब इस दुनिया में नहीं रहे। अभिनेत्री प्रत्युषा बनर्जी और सुरेखा सीकरी पहले ही दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। जबकि सिद्धार्थ शुक्ला का आज यानी 2 सितंबर को निधन हो गया है। टीवी की दुनिया के जाने-माने एक्टर और बिग बॉस 13 के विजेता रहे सिद्धार्थ शुक्ला का अचानक निधन हो गया है। उनका निधन 40 साल की उम्र में हुआ। सिद्धार्थ शुक्ला की बहुत फैन फॉलोइंग हैं। इन दिनों वो अपने करियर के पीक पर थे। उन्होंने कई टीवी शोज और फिल्मों में काम किया था।

Pratyusha and Surekha Sikri Siddharth shukla passes away here three lead actors 'Balika Vadhu' no more
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : Instagram

सिद्धार्थ सिर्फ टीवी का ही जाना माना चेहरा नहीं थे बल्कि उन्होंने करण जौहर की फिल्म हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया में भी अहम किरदार निभाया था। शुक्ला ने बिग बॉस में भी सभी कंटेस्टेंट्स को कड़ी टक्कर दी थी और सीजन 13 का खिताब अपने नाम किया था। सिद्धार्थ के यूं चले जाने की खबर से उनके फैंस सदमे में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Pratyusha and Surekha Sikri Siddharth shukla passes away here three lead actors 'Balika Vadhu' no more
प्रत्युषा बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2010 में 'बालिका वधू' में बड़ी आनंदी की एंट्री हुई और यह रोल दिवंगत अभिनेत्री प्रत्युषा बनर्जी ने निभाया था। प्रत्युषा बनर्जी 2010 में टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में एक छोटे से रोल से शुरुआत की थी, लेकिन आनंदी के रोल से उन्हें खूब स्टारडम मिला। 'बालिका वधू' में शशांक व्यास और सिद्धार्थ शुक्ला के साथ प्रत्युषा बनर्जी की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया। प्रत्युषा एक मशहूर टीवी अभिनेत्री थीं, लेकिन 2016 में उन्होंने आत्महत्या कर लिया।

विज्ञापन
Pratyusha and Surekha Sikri Siddharth shukla passes away here three lead actors 'Balika Vadhu' no more
सुरेखा सीकरी - फोटो : Social Media
सुरेखा सीकरी
और बात जब 'बालिका वधू' के अहम किरदारों की बात हो रही हो तो फिर हम भला कल्याणी देवी सिंह को कैसे भूल सकते हैं? इस किरदार को अभिनेत्री सुरेखा सीकरी ने निभाया था और इसके लिए उन्हें 2011 में बेस्ट एक्ट्रेस इन स्पोर्टिंग रोल के अवॉर्ड से नवाजा गया था। 'बालिका वधू' के अलावा सुरेखा सीकरी 'परदेस में है मेरा दिल' और 'एक था राजा एक थी रानी' जैसे टीवी शोज में नजर आईं। इसके बाद वह पिछली बार 2020 में आई फिल्म 'घोस्ट स्टोरीज' में नजर आईं थी। लेकिन इसी साल जुलाई में सुरेखा सीकरी का मुंबई में निधन हो गया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed