सब्सक्राइब करें

मनीषा कोइराला ने ऐसे दी कैंसर को मात, मुश्किल वक्त में बॉलीवुड की कई सेलिब्रिटीज ने दिया था साथ

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 09 Jan 2019 04:14 PM IST
विज्ञापन
manisha koirala said painful to revisit cancer phase for my book
manisha koirala - फोटो : PTI

कैंसर से उबरने के बाद मनीषा कोइराला ने हाल ही में अपनी किताब हील्ड लॉन्च की है। किताब के जरिए मनीषा कोइराला ने अपनी आपबीती और संघर्ष की कहानी बताई है। मनीषा कोइराला को साल 2012 में ओवरियन कैंसर हुआ था। एक साल के इलाज के बाद वो इस गंभीर बीमारी से ऊबर पाईं। 

manisha koirala said painful to revisit cancer phase for my book
manisha koirala - फोटो : PTI

कैंसर की जंग जीतने के बाद मनीषा कोइराला ने किताब लिखी और अब उसके प्रमोशन में व्यस्त हैं। मनीषा ने कहा कि 'यह बहुत दर्दनाक है कि किताब के प्रमोशन के दौरान वो सारी बातें मुझे दोबारा याद आ रही हैं। उन्हें फिर से याद करना कैंसर की यादें ताजा करने जैसा है।'

manisha koirala said painful to revisit cancer phase for my book
manisha koirala and rekha - फोटो : PTI

मनीषा कोइराला ने आगे कहा कि 'ऐसा कई बार हुआ जब मैं किताब लिखना बंद कर देती थी और मुझे लगता था कि मैं इसे खत्म नहीं कर पाऊंगी। मुझे कई बार ऐसा लगा कि यह एक बुरा विचार है और मुझे फिर से लिखना चाहिए।' बता दें कि मनीषा की किताब हील्ड: हाउ कैंसर गेव मी ए न्यू लाइफ मंगलवार को लॉन्च किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
manisha koirala said painful to revisit cancer phase for my book
manisha koirala - फोटो : PTI

मनीषा कोइराला ने नीलम कुमार के साथ मिलकर ये किताब लिखी है। मनीषा के मुश्किल वक्त में बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज ने उनका साथ दिया। इनमें रेखा, अनुपम खेर, जैकी श्रॉफ, भाग्यश्री, महेश भट्ट, इम्तियाज अली और दीया मिर्जा शामिल हैं। 

विज्ञापन
manisha koirala said painful to revisit cancer phase for my book
Manisha Koirala - फोटो : file photo

वर्क फ्रंट की बात करें तो मनीषा कोइराला राजकुमार हिरानी की फिल्म संजू में नजर आई थीं। फिल्म में उन्होंने संजय दत्त की मां नरगिस का रोल निभाया था। फिल्म में नरगिस का किरदार छोटा था लेकिन उनकी एक्टिंग की सभी ने तारीफें की थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed