फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Manisha Koirala: मनीषा कोइराला ने की बॉलीवुड की तारीफ, बोलीं- सोने का है इस इंडस्ट्री का दिल

Fri, 18 Aug 2023 09:57 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 18 Aug 2023 09:57 AM IST
विज्ञापन
Manisha Koirala talks about her Bollywood career and movies says film industry has a heart of gold
मनीषा कोइराला - फोटो : Instagram

मनीषा कोइराला आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने कई हिट बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। बता दें कि मनीषा नेपाल की रहने वाली हैं। बॉलीवुड में काम करने का सपना पूरा करने के लिए वह दशकों पहले मायनगरी चली आई थीं। एक्ट्रेस ने सुभाष घई की 'सौदागर' (1991) से अपने करियर की शुरुआत की। हाल ही में मनीषा ने खुलासा किया कि उन्हें भारत में भरपूर प्यार मिला है। उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री की भी दिल खोलकर तारीफ की है।

Manisha Koirala talks about her Bollywood career and movies says film industry has a heart of gold
मनीषा कोइराला - फोटो : Instagram

मनीषा कोइराला का कहना है कि फिल्मी इंडस्ट्री में उन्हें बड़े प्यार और सम्मान के साथ स्वीकार किया गया। एक्ट्रेस का कहना है कि बॉलीवुड बाहरी लोगों का भी दिल खोलकर स्वागत करता है। एक्ट्रेस ने कहा, 'मुझे लगता है कि फिल्म इंडस्ट्री का दिल सोने का है। दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से यहां कलाकार आए हैं, लेकिन इंडस्ट्री ने उन्हें हमेशा अपना माना है।'

Manisha Koirala talks about her Bollywood career and movies says film industry has a heart of gold
मनीषा कोइराला - फोटो : सोशल मीडिया

मनीषा  कोइराला ने आगे कहा, 'नेपाल में मेरे घर में लोग मुझसे पूछते हैं कि क्या कभी मैंने बॉलीवुड में खुद को साइडलाइन फील किया? मैं इस पर कहूंगी कि शायद इस तरह के कुछ उदाहरण हों, लेकिन यहां मुझे जिस कदर प्यार और अपनापन मिला है, उस पर कोई सवाल नहीं उठा सकता है'।
Mona Singh: 3 इडियट्स के सेट पर बोर हो जाती थीं मोना सिंह, आमिर खान ने दी इस बात की सलाह

विज्ञापन
विज्ञापन
Manisha Koirala talks about her Bollywood career and movies says film industry has a heart of gold
मनीषा कोइराला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'आखिर में सिर्फ यही मायने रखता है कि आपने खुद को कैसे साबित किया। आप कितने अच्छे परफॉर्मर रहे? क्या आप प्रोफेशनल हैं? सबकुछ इसी पर निर्भर है। मैं खुद को खुशकिस्मत मानती हूं'। करियर के इस मुकाम पर मनीषा कोइराला बेहद खुश हैं। उनका कहना है कि आज भी महिलाओं को मौके मिल रहे हैं। 
Aruna Irani: जब महमूद को दिल दे बैठी थीं अरुणा ईरानी, शादी की अफवाह फैलने पर बेपटरी हो गया था चमकता हुआ करियर

विज्ञापन
Manisha Koirala talks about her Bollywood career and movies says film industry has a heart of gold
मनीषा कोइराला - फोटो : सोशल मीडिया

एक्ट्रेस से जब आज के दौर में सेट पर महिलाओं की संख्या में इजाफे को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि हमने काफी लंबा रास्ता तय किया है, जब से हमने शुरुआत की थी।' एक्ट्रेस ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा, 'जब मैं 'मन' की शूटिंग कर रही थी तो सिर्फ हेयरड्रेसर्स महिला थीं, बाकि सब मेकअप आर्टिस्ट पुरुष थे। मैंने फीमेल मेकअप आर्टिस्ट के लिए कहा। मैं शुक्रगुजार हूं कि बाद में नियम बदला। धीरे-धीरे समानता आई है, लेकिन मैं अब भी कहूंगी कि इंडस्ट्री में पावरफुल पोजिशन पर और ज्यादा महिलाएं होनी चाहिए। 
Alia Bhatt: 'रॉकी' की 'रानी' को महंगा पड़ा एल्विश को सपोर्ट करना, यूजर्स ने हैंग किया आलिया का 'सिस्टमम्म'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed