फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Manoj Bajpayee: अपने काम की आलोचना स्वयं करते हैं मनोज बाजपेयी, बोले- अपना काम देख खुद से होती है नफरत

Fri, 12 May 2023 05:45 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 12 May 2023 05:45 PM IST
विज्ञापन
Manoj Bajpayee reveals He Is biggest critic of his own work and talks about film Sirf Ek Bandaa Kaafi Hai
मनोज बाजपेयी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मनोज बाजपेयी ने काफी संघर्षों और कड़ी मेहनत के बाद इंडस्ट्री में लंबा सफर तय किया और अपनी खास पहचान बनाई है। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ ओटीटी पर भी अपनी अदाकारी का दम दिखाया। इन दिनों वह अपनी आने वाली फिल्म 'सिर्फ एक बंदा काफी है' के लिए लगातार चर्चा में बने हुए हैं, जिसके प्रमोशन में वह व्यस्त हैं। अब इसी दौरान अभिनेता ने अपने करियर के संघर्षों के बारे में बात करते हुए खुलासा किया कि वह अपने काम की खुद ही आलोचना करते हैं।

Manoj Bajpayee reveals He Is biggest critic of his own work and talks about film Sirf Ek Bandaa Kaafi Hai
मनोज बाजपेयी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अपने काम करने के तरीके के बारे में बात करते हुए मनोज बाजपेयी ने कहा कि मैं अपने काम के प्रति क्रूर हूं और अपने काम का सबसे बड़ा आलोचक हूं। मुझे मीडिया में किसी और आलोचक भी जरूरत नहीं है, जब भी मैं किसी फिल्म में खुद को देखता हूं तो मुझे खुद से नफरत हो जाती है, इसलिए मैं अपना काम देखने से बचता हूं, जब भी मैं अपनी फिल्में देखता हूं तो मुझे लगता है कि मैं कुछ और कर सकता था, लेकिन अब पहली कॉपी आ गई है, इसलिए कुछ नहीं हो सकता।

TMKOC: जेनिफर मिस्त्री के गंभीर आरोपों के बाद पुलिस ने शुरू की जांच, जल्द हो सकती है पूछताछ

Manoj Bajpayee reveals He Is biggest critic of his own work and talks about film Sirf Ek Bandaa Kaafi Hai
मनोज बाजपेयी - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता ने अपनी आने वाली फिल्म 'सिर्फ एक बंदा काफी है' के सबसे चुनौतीपूर्ण दृश्य के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा सबसे मुश्किल सीन क्लाइमेक्स का था, जहां मुझे 200-300 से अधिक वाक्यों को याद करना था। छह से सात पेजों का दृश्य, जिसका मैंने 150-200 बार से अधिक अभ्यास किया और इसे सही से करना मेरे लिए सबसे कठिन हिस्सा रहा।

Pushpa 2: इस कंपनी के हाथ लगा जैकपॉट, इतने करोड़ में खरीदे 'पुष्पा 2' के ग्लोबल म्यूजिक और हिंदी टीवी राइट्स

विज्ञापन
विज्ञापन
Manoj Bajpayee reveals He Is biggest critic of his own work and talks about film Sirf Ek Bandaa Kaafi Hai
मनोज बाजपेयी - फोटो : सोशल मीडिया

मनोज बाजपेयी ने कहा कि 'सिर्फ एक बंदा काफी है' में पीसी सोलंकी की भूमिका निभाना एक अविश्वसनीय अनुभव रहा है, क्योंकि यह एक साधारण व्यक्ति की प्रेरक कहानी है, जिन्होंने सच्चाई और न्याय के लिए सभी बाधाओं के खिलाफ एक असाधारण केस लड़ा। मुझे उम्मीद है कि यह दर्शकों को मजबूर करेगी कि उन्हें पीसी सोलंकी की कहानी इस फिल्म के जरिए जरूर देखनी चाहिए।

TV Actress: सिंगल मदर बन दुनिया के लिए मिसाल बनीं ये टीवी एक्ट्रेस, पति के बिना अकेले ही की बच्चों की परवरिश

विज्ञापन
Manoj Bajpayee reveals He Is biggest critic of his own work and talks about film Sirf Ek Bandaa Kaafi Hai
सिर्फ एक बंदा काफी है - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'सिर्फ एक बंदा काफी है' का निर्देशन अपूर्व सिंह कार्की कर रहे हैं। यह फिल्म सबसे बड़े कानूनी कोर्ट रूम ड्रामा में से एक मानी जा रही है। फिल्म का प्रीमियर 23 मई 2023 को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर होगा।

Celebs: मानसिक रोगी का किरदार निभा चुके हैं ये सितारे, कोई रहा एस्पर्जर सिंड्रोम तो कोई ऑटिज्म का शिकार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed