फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TV Actress: सिंगल मदर बन दुनिया के लिए मिसाल बनीं ये टीवी एक्ट्रेस, पति के बिना अकेले ही की बच्चों की परवरिश

Fri, 12 May 2023 05:10 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 12 May 2023 05:10 PM IST
विज्ञापन
Mothers day 2023 tv actress who are single mother Urvashi Dholakia Shweta Tiwari Juhi Parmar Chahatt Khanna
टीवी एक्ट्रेस - फोटो : अमर उजाला

टीवी एक्ट्रेस लुक्स और लोकप्रियता के मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस को देती हैं। अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ वह निजी जिंदगी को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोरती हैं। वह केवल एक अच्छी एक्ट्रेस ही नहीं हैं, बल्कि एक अच्छी मां भी हैं। टीवी एक्ट्रेस अपनी व्यस्त जिंदगी और लगातार काम के बीच भी समय निकालकर अपने बच्चों पर ध्यान देती हैं और उनकी अच्छी परवरिश करती हैं। ये चीजें उन एक्ट्रेस के लिए और मुश्किल हो जाती हैं, जब वे अकेले ही अपने बच्चों की परवरिश करती हैं। वहीं, इंडस्ट्री में कुछ अभिनेत्रियां ऐसी हैं, जो अपने करियर पर ध्यान देने के साथ-साथ अकेले ही अपने बच्चों का लालन पालन कर रही हैं। चलिए मदर्स डे के मौके पर जानते हैं, उन टीवी अभिनेत्रियों के बारे में, जो सिंगल मदर बन सभी महिलाओं के लिए मिसाल बन चुकी हैं।

Mothers day 2023 tv actress who are single mother Urvashi Dholakia Shweta Tiwari Juhi Parmar Chahatt Khanna
पलक तिवारी-श्वेता तिवारी - फोटो : social media

श्वेता तिवारी
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है टीवी इंडस्ट्री हॉट एंड बोल्ड एक्ट्रेस श्वेता तिवारी का। इंडस्ट्री में अपनी दमदार अदाकारी और हॉटनेस के दम पर श्वेता ने अलग पहचान बनाई है। श्वेता ने दो शादियां कीं, लेकिन दोनों ही कामयाब नहीं हो पाईं। श्वेता ने पहली शादी राजा चौधरी से की थी, जिनसे उनकी बेटी पलक तिवारी हुईं। वहीं, अभिनेत्री ने दूसरी शादी अभिनव कोहली के साथ की थी, जिनसे उनका एक बेटा रेयांश हुआ। अभिनेत्री की ये दोनों शादी घरेलू हिंसा के कारण टूट गईं। इसके बाद श्वेता ने अकेले ही अपने दोनों बच्चों की परवरिश की।

Mothers day 2023 tv actress who are single mother Urvashi Dholakia Shweta Tiwari Juhi Parmar Chahatt Khanna
बेटी के साथ जूही परमार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जूही परमार
इस लिस्ट में अगला नाम टीवी एक्ट्रेस जूही परमार का नाम आता है। जूही ने टीवी सीरियल 'कुमकुम' से घर घर में पहचान बनाई। जूही ने टीवी एक्टर सचिन श्रॉफ से साल 2009 में शादी की थी। शादी के कुछ साल बाद 2013 में उनकी बेटी का जन्म हुआ, लेकिन आपसी मतभेद की वजह से साल 2019 में सचिन और जूही अलग हो गए। ऐसे में जूही ने भी सिंगल मदर बनकर अपनी बेटी का लालन पालन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mothers day 2023 tv actress who are single mother Urvashi Dholakia Shweta Tiwari Juhi Parmar Chahatt Khanna
चाहत खन्ना अपने बच्चों के साथ

चाहत खन्ना
टीवी की टॉप अभिनेत्रियों में से एक चाहत खन्ना भी इस लिस्ट में शामिल हैं। चाहत कई टीवी सीरियल्स में अपनी अदाकारी का दम दिखा चुकी हैं। अभिनेत्री ने अपने ब्यॉयफ्रेंड फरहान मिर्जा से साल 2013 में शादी की थी। चाहत के घर दो बेटियों का जन्म हुआ। कुछ साल बाद चाहत ने फरहान पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया और 2018 में तलाक लेकर अलग हो गईं। अब वह अकेले ही अपनी दोनों बेटियों की परवरिश करती हैं।

विज्ञापन
Mothers day 2023 tv actress who are single mother Urvashi Dholakia Shweta Tiwari Juhi Parmar Chahatt Khanna
उर्वशी ढोलकिया

उर्वशी ढोलकिया
टीवी की बोल्ड एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया भी सिंगल मदर हैं। उर्वशी ने कसौटी जिंदगी में कोमोलिका के किरदार से इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई। वह टीवी की खतरनाक विलेन बनकर फेमस हुईं। अभिनेत्री की शादी महज 16 साल की उम्र में हो गई थी और 17 साल की उम्र में उन्होंने जुड़वां बेटों को जन्म दिया। अभिनेत्री की शादी कुछ खास नहीं टिक पाई, वह डेढ़ साल के अंदर ही अपने पति से तलाक लेकर अलग हो गईं। इसके बाद सारी उम्र उन्होंने अपने दोनों बेटों को सिंगल मदर बनकर पाला।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed