बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक मनोज बाजपेयी अक्सर अपनी फिल्मों के लिए सुर्खियां बटोरते हैं। उनके द्वारा निभाया गया हर किरदार फैंस को खूब पसंद आता है। लेकिन एक और चीज जिसके के लिए मनोज बाजपेयी चर्चा में रहते हैं वह अभिनेता की शबाना रजा के साथ शादी है। दोनों की लव स्टोरी तो बेहद खास है ही, लेकिन इसके साथ-साथ उनका रिश्ते में और भी बहुत कुछ स्पेशल रहा है। शबाना रजा के साथ अपनी शादी के बारे में हाल ही में मनोज बाजपेयी ने खुलकर बात की है। इस दौरान किए अभिनेता द्वारा बताई गई बातों से यह साबित होता है कि वह फैमिली मैन हैं। अभिनेता ने बताया कि कैसे मैडिटेशन ने उनकी शादी में मदद की है और रिश्ते को बनाए रखने के लिए कैसे अपने साथी की जरूरतों को अपने से पहले रखने की जरूरत होती है।
Manoj Bajpayee: मनोज बाजपेयी ने खोले सफल शादी के राज, रियल लाइफ में भी साबित हुए फैमिली मैन
एक पार्टी में तेल लगे बालों में शबाना को देखकर ही दिल दे बैठे मनोज बाजपेयी ने लेटेस्ट इंटरव्यू में खुलासा किया कि आखिर दोनों की शादी सफल होने का क्या राज है। इस साक्षात्कार में, जब मनोज बाजपेयी से पूछा गया कि उनकी खुशहाल शादी का राज क्या है, तो उन्होंने कहा, 'कोई राज नहीं है, मेरा विश्वास करें। हर दिन एक नया दिन है और शादी में रहने या दूसरे व्यक्ति को समझने की बात आने पर हर दिन आप खुद को सही करने और खुद को बेहतर बनाने की कोशिश करते हैं। अकेले प्यार शादी को कायम नहीं रख सकता, यहां आपको खुद पर ध्यान केंद्रित नहीं करना है। दूसरे व्यक्ति पर ध्यान केंद्रित करना है, जिसने आपके साथ शादी की है। मेरे मुताबिक चीजों को उसके नजरिए से देखने की जरूरत होती है।'
मनोज बाजपेयी ने आगे कहा, 'आपको अपने बारे में सब कुछ छोड़ना पड़ता है - आपका अहंकार, आपकी असुरक्षा यदि इन सभी चीजों को छोड़ने के लिए तैयार हैं, तो इस बात की संभावना है कि झगड़े बहुत कम होंगे। जब हम खुद को पहले रखते हैं, यहीं से चीजें गलत होने लगती हैं। अगर आपको लगता है कि दूसरे व्यक्ति को किसी खास बात को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, तो मुझे लगता है कि आपको शांत समय पर बात करनी चाहिए। मुझे लगता है कि बात करने से मदद मिलती है।'
Jawan: 'जवान' के पोस्टर में शाहरुख खान को पट्टियों से बंधा देख अबराम ने खो दिया होश, पापा को बताया 'ममी'!
इस बारे में बात करते हुए कि कैसे मैडिटेशन ने उनकी शादी में मदद की, मनोज बाजपेयी ने कहा, 'मेडिटेशन प्रैक्टिस करने के बारे में है, कुछ दिन बहुत बुरे होते हैं, कुछ दिन खुशी से भरे होते हैं, लेकिन आखिरी परिणाम जीवन बदलने वाला होता है। यह सही में आपकी बेहतर काम करने में मदद करता है, सच में आपको एक बेहतर पति बनाता है, आपको एक बेहतर पिता, एक बेहतर बेटा, बेहतर दोस्त बनाता है।'
आपको बता दें, मनोज बाजपेयी ने साल 2006 में शादी के बंधन में बंध थे। मनोज बाजपेयी पहली ही नजर में शबाना को दिल दे बैठे थे। वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता इस समय अपनी फिल्म 'बंदा' का प्रचार कर रहे हैं, जो इस महीने के आखिर में जी 5 पर रिलीज होगी। इसके साथ ही मनोज बाजपेयी ने बताया कि उनकी लोकप्रिय सीरीज 'द फैमिली मैन' का सीजन 3 इस साल के अंत तक रिलीज होगा।
Shah Rukh Khan: जवान की रिलीज डेट में बदलाव पर फैंस ने इस तरह किया रिएक्ट, शाहरुख खान ने दिए मजेदार जवाब

कमेंट
कमेंट X