बॉलीवुड के बहुत से सितारों को सोशल मीडिया पर कभी हैकिंग और कभी फर्जी अकाउंट का सामना करना पड़ाता है। हालांकि यह सितारे अपने सोशल मीडिया अकाउंट को लेकर काफी सतर्क भी रहते हैं, लेकिन अब बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मनोज बाजपेयी का फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मनोज बाजपेयी के नाम पर बना फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट, अभिनेता ने फैंस से कही ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन दिनों सोशल मीडिया पर मनोज बाजपेयी के नाम पर एक फर्जी ट्विटर अकाउंट वायरल हो रहा है। इस बात की जानकारी मनोज बाजपेयी ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर उनके नाम से बने फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट के स्क्रीनशॉट को साझा किया है। जिसमें साफ जाहिर हो रहा है कि यह उनका फर्जी अकाउंट है।
इस स्क्रीनशॉट को साझा करते हुए मनोज बाजपेयी ने अपने फैंस से ऐसे फर्जी अकाउंट से सर्तक होने की अपील की है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'यह फर्जी अकाउंट है, सतर्क रहे।' सोशल मीडिया पर मनोज बाजपेयी का यह ट्वीट वायरल हो रहा है। अभिनेता के फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
This a fake account !!! Be aware!!! @Twitter pic.twitter.com/q8qqZq7ymA
साथ ही कमेंट करके उनके लिए चिंता भी जाहिर कर रहे हैं। गौरतलब है कि मनोज बाजपेयी पहले ऐसे कलाकार नहीं जिनके नाम से फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बना है। कई सितारों के अब तक फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बन चुके हैं। वहीं बात करें मनोज बाजपेयी के वर्कफ्रेंट की तो इन दिनों वह अपनी नई फिल्म सूरज पे मंगल भारी को लेकर सु्र्खियों में हैं।
फिल्म सूरज पे मंगल भारी हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म में मनोज बाजपेयी के साथ अभिनेता दिलजीत दोसांझ, फातिमा सना शेख और अनु कपूर मुख्य भूमिका में हैं। खास बात यह है कि फिल्म सूरज पे मंगल भारी लंबे लॉकडाउन के बाद सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली पहली नई बॉलीवुड फिल्म है। इससे पहले सिनेमाघरों में पुरानी फिल्में रिलीज हुई थीं।
पढ़ें: बच्चों को हिंसा से बचाने के लिए आयुष्मान खुराना ने शुरू की महिम, बोले, बचपन बचेगा तभी सुधऱेगा भविष्य