सब्सक्राइब करें

Manthan: कान से लौटकर मुंबई प्रीमियर पर जुटेंगे ‘मंथन’ के सितारे, एक दिन पहले से ही रिजर्व होने लगीं सीटें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 31 May 2024 10:23 PM IST
सार

कान में जलवा बिखेरने के बाद ‘मंथन’कल यानी 1 जून को अपनी देशव्यापी रिलीज के लिए तैयार है। वहीं, शनिवार को इसका मुंबई में प्रीमियर होने वाला है, जिसमें इसकी स्टारकास्ट एक साथ इकट्ठा होगी। 

विज्ञापन
Manthan premiere in Mumbai After Cannes film stars will gather tomorrow seats started reserved in advance
मंथन प्रीमियर - फोटो : इंस्टाग्राम- filmheritagefoundation

मशहूर फिल्म निर्माता श्याम बेनेगल की साल 1976 में आई क्लासिक फिल्म 'मंथन' का वर्ल्ड प्रीमियर फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन द्वारा कान फिल्म फेस्टिवल 2024 में किया गया। अब यह फिल्म सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज होने के लिए तैयार है। 'मंथन' के वर्ल्ड प्रीमियर की शानदार सफलता के बाद फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन और गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड ने पीवीआर-आईएनओएक्स लिमिटेड के साथ हाथ मिलाया है। सिनेमाघरों में रिलीज करने के साथ साथ फिल्म के प्रीमियर की भी योजना बनाई गई है। निर्माता फिल्म का प्रीमियर मुंबई में करेंगे। ऐसे में इस फिल्म को फिर से देखने के लिए कई सितारे उत्साहित हैं। अब फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन और गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड ने साथ मिलकर फिल्म के प्रीमियर का पोस्टर जारी किया है।

Trending Videos
Manthan premiere in Mumbai After Cannes film stars will gather tomorrow seats started reserved in advance
मंथन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म के प्रीमियर में शामिल होने के लिए सितारे काफी उत्साहित हैं। कान के बाद अब मुंबई में होने वाले फिल्म के प्रीमियर में 'मंथन' के सितारे शामिल होंगे। एक दिन पहले ही सीटें रिजर्व होने लगी हैं। रिस्टोर्ड फिल्म 'मंथन' का प्रीमियर शनिवार, 1 जून को शाम छह बजे एरॉस सिनेमा में होगा। फिल्म के प्रीमियर में नसीरुद्दीन शाह, अनंत नाग, मोहन अगाशे, कुलभूषण खरबंदा, शमा जैदी, आभा धूलिया, नीति सागर और प्रीति सागर जैसी हस्तियां शामिल होंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Manthan premiere in Mumbai After Cannes film stars will gather tomorrow seats started reserved in advance
मंथन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सिनेपोलिस इंडिया 1 और 2 जून, 2024 को पूरे भारत के 50 शहरों और 100 सिनेमाघरों में क्लासिक फिल्म 'मंथन' को रिलीज करेगा। इससे पहले ही श्याम बेनेगल और नसीरुद्दीन शाह फिल्म के दोबारा रिलीज होने की खबर पर अपना उत्साह साझा कर चुके हैं। उन्होंने कहा है कि यह गर्व की बात है और इस ऐतिहासिक पल का हिस्सा बनने के लिए वे दोबारा सिनेमाघरों में जाकर ये फिल्म देखेंगे। वहीं बात करें फिल्म की तो 'मंथन' श्वेत क्रांति के जनक डॉ. वर्गीज कुरियन की असाधारण डेयरी सहकारी आंदोलन की शुरुआत का एक काल्पनिक संस्करण है, जिसने भारत को दूध की कमी वाले देश से दुनिया के सबसे बड़े दूध उत्पादक देश में बदल दिया। यह भारत का पहला क्राउडफंडेड आंदोलन भी है।

Mr. & Mrs. Mahi Review: जान्हवी के जानदार प्रदर्शन से दमकी ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’, शरण शर्मा की भावुक फिल्म

Manthan premiere in Mumbai After Cannes film stars will gather tomorrow seats started reserved in advance
फिल्म 'मंथन'- स्मिता पाटिल - फोटो : इंस्टाग्राम@amitabhbachchan

फिल्म का निर्माण पांच लाख डेयरी किसानों द्वारा किया गया, जिन्होंने फिल्म के निर्माण के लिए दो-दो रुपये का योगदान दिया। फिल्म में गिरीश कर्नाड, नसीरुद्दीन शाह, स्मिता पाटिल, डॉ. मोहन अगाशे, कुलभूषण खरबंदा, अनंत नाग और आभा धूलिया जैसे कई बेहतरीन कलाकार थे। 'मंथन' की शूटिंग मशहूर सिनेमैटोग्राफर और निर्देशक गोविंद निहलानी ने की थी और इसका संगीत मशहूर संगीतकार वनराज भाटिया ने तैयार किया था।

Luv Ki Arrange Marriage: 'लव' के साथ मैरिज करने को तैयार हैं अवनीत, 'लव की अरेंज मैरिज' का जारी हुआ ट्रेलर

विज्ञापन
Manthan premiere in Mumbai After Cannes film stars will gather tomorrow seats started reserved in advance
मंथन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

देश में समानांतर सिनेमा आंदोलन के वास्तुकारों में से एक श्याम बेनेगल द्वारा निर्देशित हिंदी फीचर फिल्म 'मंथन' भारत की श्वेत क्रांति की कहानी बताती है जिसने देश को दूध उत्पादन में वैश्विक नेता में बदल दिया। 1977 में फिल्म ने हिंदी में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म और विजय तेंदुलकर के लिए सर्वश्रेष्ठ पटकथा के लिए दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी जीते। इसने 1976 के अकादमी पुरस्कारों में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया। लगभग आधी सदी के बाद, 'मंथन' एक बार फिर इतिहास की किताबों में अपना नाम दर्ज कराने के लिए तैयार है। 'मंथन' का वर्ल्ड प्रीमियर फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन द्वारा कान फिल्म फेस्टिवल 2024 में किया गया। अब यह फिल्म सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज होने के लिए तैयार है। 1 जून को देशव्यापी रिलीज के साथ, यह 50 शहरों में प्रदर्शित होने वाली पहली बहाल भारतीय फिल्म बन जाएगी।

Ajay Devgn: देश के पहले दलित क्रिकेटर के किरदार में ढलेंगे अजय देवगन, तिग्मांशु धूलिया के साथ मिलाया हाथ

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed