{"_id":"5df98cfe8ebc3e87f54a2da2","slug":"manushi-chhillar-leaked-her-address-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस हीरोइन ने लीक किया अपना पता, फैंस ने घर के सामने लगा दिया गुलदस्तों का अंबार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस हीरोइन ने लीक किया अपना पता, फैंस ने घर के सामने लगा दिया गुलदस्तों का अंबार
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: shrilata biswas
Updated Wed, 18 Dec 2019 07:50 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
manushi chhillar
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हाल ही में मिले एक तोहफे को लेकर अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए आभार प्रकट करते हुए अपने घर के पते का खुलासा कर मानुषी छिल्लर ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी। इसकी जानकारी मिलते ही उनकी कोर टीम ने इसे सुरक्षात्मक दृष्टि से गंभीर मुद्दा बताते हुए तत्काल इस पोस्ट को हटाने का आग्रह भी किया लेकिन ये पोस्ट हटाने से पहले ही लोगों की इस पर नजर पड़ चुकी थी।
2 of 5
Manushi Chhillar
- फोटो : amar ujala, mumbai
हाल ही में यशराज फिल्म्स ने अपनी सबसे बड़ी ऐतिहासिक पृथ्वीराज में हीरोइन के तौर पर मानुषी के नाम की घोषणा की है। मिस वर्ल्ड का ताज जीतकर भारत को गौरवान्वित कर चुकीं मानुषी सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय रही हैं और पृथ्वीराज की घोषणा के बाद तो और ज्यादा लोगों का ध्यान उनकी ओर गया है।
3 of 5
manushi fans
- फोटो : amar ujala
जानकारी के मुताबिक अपने घर के दरवाजे पर फूलों के गुलदस्ते देख मानुषी को काफी खुशी महसूस हुई और उनका शुक्रिया अदा करने के फेर में ही उन्होंने अपना पता सार्वजनिक कर दिया। इसके बाद तो मानुषी के घर के बाहर फूलों के गुलदस्तों की बहार आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Manushi Chhillar
- फोटो : amar ujala, mumbai
मानुषी के करीबी सूत्रों ने बताया कि मानुषी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रशंसकों के प्रेम को स्वीकार करते हुए उनके प्रति आभार प्रकट किया। हालांकि, उन्हें भी महसूस हुआ कि कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर उन्होंने अपने घर के पते का खुलासा किया था और इसलिए इसकी जानकारी उनके कई प्रशंसकों को है।
विज्ञापन
5 of 5
Manushi chhillar
- फोटो : amar ujala
मानुषी पहली फिल्म से पहले ही प्रशसंकों से मिले इस प्यार को लेकर काफी अह्लादित दिखीं और उन्होंने इसका जिक्र फिल्म पृथ्वीराज के अपने साथी कलाकारों और तकनीशियनों से भी किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।