फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रीराम लागू के निधन और श्रुति सेठ के जन्मदिन सहित ये हैं बॉलीवुड की पांच बड़ी खबरें

Wed, 18 Dec 2019 12:02 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 18 Dec 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
today top five news Shriram Lagoo Shruti Seth Citizenship Amendment Act 2019 Rajinikanth
Shriram Lagoo, Shruti Seth - फोटो : amar ujala

दिग्गज अभिनेता श्रीराम लागू का 92 साल की उम्र में निधन


हिंदी सिनेमा के जाने-माने दिग्गज कलाकार श्रीराम लागू का निधन हो गया है। वह 92 साल के थे। श्रीराम लागू का निधन पुणे में हुआ है। उन्होंने हिंदी फिल्मों के अलावा मराठी सिनेमा में भी काम किया है। श्रीराम लागू ने अपने फिल्मी करियर में 100 से ज्यादा हिंदी और 40 से ज्यादा मराठी फिल्मों में काम किया।

पढ़ें: दिग्गज अभिनेता श्रीराम लागू का 92 साल की उम्र में निधन, 100 से ज्यादा फिल्मों में किया था काम

today top five news Shriram Lagoo Shruti Seth Citizenship Amendment Act 2019 Rajinikanth
परिणीति चोपड़ा, विकी कौशल, पीएम नरेन्द्र मोदी और संध्या मृदुल - फोटो : सोशल मीडिया

नागरिकता संशोधन कानून पर क्या बोले बॉलीवुड सितारे?
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देश के कई हिस्सों में बड़ा विरोध देखने को मिल रहा है। इस विरोध से देश की राजधानी दिल्ली भी अछूती नहीं है। दिल्ली की जामिया मिल्लिया यूनिवर्सिटी के साथ ही कई इलाकों में भारी विरोध देखने को मिला। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर बॉलीवुड से भी अलग अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। ऐसे में इस रिपोर्ट में आपको बताते हैं बॉलीवुड सितारों के रिएक्शन्स...



पढ़ें: नागरिकता संशोधन कानून पर क्या बोले बॉलीवुड सितारे? पीएम से बोलीं अभिनेत्री- 'ट्वीट बाद में करना..'
today top five news Shriram Lagoo Shruti Seth Citizenship Amendment Act 2019 Rajinikanth
दिव्या दत्ता

राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह की मेजबानी करेंगी दिव्या दत्ता
साल 2018 में फिल्म 'इरादा' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाली अभिनेत्री दिव्या दत्ता इस साल राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह की मेजबानी करने जा रही हैं। पहले भी दो बार इस पुरस्कार समारोह की मेजबानी कर चुकी अभिनेत्री एक बार फिर प्रतिष्ठित कार्यक्रम का हिस्सा बनकर रोमांचित हैं। लगातार दो सालों तक अभिनेता आशुतोष राणा और जावेद जाफरी के साथ पुरस्कार समारोह को होस्ट कर चुकी दिव्या इस साल अभिनेत्री सोनाली कुलकर्णी के साथ को-होस्ट करेंगी।

पढ़ें: राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह की मेजबानी करेंगी दिव्या दत्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
today top five news Shriram Lagoo Shruti Seth Citizenship Amendment Act 2019 Rajinikanth
Rajinikanth - फोटो : amar ujala, mumbai

रजनीकांत ने अमिताभ बच्चन याद की दोस्ती
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत पुलिस के अवतार में हिंदी फिल्म जगत में करीब 25 साल बाद वापसी करने जा रहे हैं। फिल्म 'दरबार' में वह एक 'बैड कॉप' के किरदार में हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है। ट्रेलर रिलीज के मौके पर रजनीकांत ने अपने फिल्मी सफर के बारे में ढेर सारी बातें कीं। उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ अपनी दोस्ती के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि, केवल कैमरे पर ही नहीं निजी जिंदगी में भी मैं और अमिताभ बच्चन बहुत अच्छे दोस्त हैं। हम एक बार तमिलनाडु में थे, और उन्होंने मुझसे कहा कि 60 के बाद हमें बहुत सावधान रहना चाहिए। उन्होंने याद रखने के लिए ये तीन चीजें कहीं पहली, हर दिन व्यायाम करें। दूसरी, हर दिन व्यस्त रहें और हर दिन अपने घर से बाहर निकलें। तीसरी, राजनीति में प्रवेश न करें। मैंने यह सब अमितजी से सीखा है, लेकिन मैं परिस्थितियों के कारण उनकी तीसरी सलाह नहीं मान सकता। 

विज्ञापन
today top five news Shriram Lagoo Shruti Seth Citizenship Amendment Act 2019 Rajinikanth
shruti seth - फोटो : social media

इंडस्ट्री में आने से पहले होटल में काम करती थीं ये अभिनेत्री
टीवी और फिल्म अभिनेत्री श्रुति सेठ 18 दिसंबर को अपना जन्मिदन सेलिब्रेट करती हैं। मुंबई में जन्मीं श्रुति एक वीजे रह चुकी हैं। श्रुति अपने काम के साथ-साथ बयानों को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।

पढ़ें: इंडस्ट्री में आने से पहले होटल में काम करती थीं ये अभिनेत्री, 19 सालों में बदल गया लुक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed