फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंडस्ट्री में आने से पहले होटल में काम करती थीं ये अभिनेत्री, 19 सालों में बदल गया लुक

Wed, 18 Dec 2019 12:01 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Wed, 18 Dec 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
shruti seth know about her life facts and see photos
shruti seth - फोटो : social media

टीवी और फिल्म अभिनेत्री श्रुति सेठ 18 दिसंबर को अपना जन्मिदन सेलिब्रेट करती हैं। मुंबई में जन्मीं श्रुति एक वीजे रह चुकी हैं। श्रुति अपने काम के साथ-साथ बयानों को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।

shruti seth know about her life facts and see photos
shruti seth - फोटो : social media

श्रुति ने अपनी पढ़ाई अशोक एकेडमी से की। उन्होंने मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज से इकोनॉमिक्स और कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया। श्रुति ने अपने करियर की शुरुआत मुंबई में ताज होटल से की। वहां वो गेस्ट रिलेशन एक्जिक्यूटिव थीं। मॉडलिंग में आने का उनका कोई इरादा नहीं था। वो महज इत्तेफाक से पहुंचीं। कुछ लोगों ने उन्हें मॉडलिंग के बारे में सोचने के लिए कहा जिसके बाद उन्होंने केवल पॉकेट मनी के लिए मॉडलिंग करनी शुरू की।

shruti seth know about her life facts and see photos
shruti seth - फोटो : social media

श्रुति ने कई बड़े ब्रांड्स के लिए मॉडलिंग की। इनमें क्लीन एंड क्लीयर मॉइश्चराइजर, टाटा होम फाइनेंस, पॉन्ड्स टैल्कम पाउटर, फ्रूटी, लाइफब्वॉय सोप, एलजी और एयरटेल प्रमुख हैं। मॉडलिंग में नाम कमाने के बाद श्रुति ने टीवी की ओर रुख किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
shruti seth know about her life facts and see photos
shruti seth - फोटो : social media

चैनल वी पर श्रुति ने वीजे के तौर पर काम करना शुरू किया। साल 2001 में श्रुति ने सीरियल 'श्श्श... कोई है' से डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने 'मान', 'देश में निकला होगा चांद', 'क्यों होता है प्यार', 'कुछ कर दिखाना है', 'धक-धक इन दुबई', 'रिश्ता डॉट कॉम' और 'बाल वीर' जैसे सीरियल में काम किया। सीरियल 'शरारत' में श्रुति को काफी पसंद किया गया था। वो आमिर खान-काजोल के साथ फिल्म 'फना' में दिखाई दी थीं। 

विज्ञापन
shruti seth know about her life facts and see photos
shruti seth - फोटो : social media

श्रुति सोशल मीडिया पर अपनी बेबाक बयान के लिए जानी जाती हैं। कई मुद्दों पर वो खुलकर अपनी राय रखती हैं। इस वजह से कई बार उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा है। निजी जिंदगी की बात करें तो श्रुति ने साल 2010 में निर्देशक दानिश असलम से शादी की थी। 2014 में उन्होंने एक बेटी अलीना को जन्म दिया।

प्रियंका से पुरानी 'दुश्मनी' नहीं भूलीं करीना, अब निक जोनस की उम्र को लेकर कसा तंज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed