गुड न्यूज का गाना 'लाल घघरा' हुआ रिलीज
घाघरा पहनकर नाचे अक्षय कुमार, हॉलीवुड में बनेगा 'सुपर 30' का रीमेक, पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मर्दानी 2, द बॉडी और जुमांजी: द नेक्स्ट लेवल का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
इस हफ्ते बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 2' सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इसके साथ ही हॉलीवुड फिल्म 'जुमांजी: द नेक्स्ट लेवल' और इमरान हाशनी की फिल्म द बॉडी रिलीज हुई है। इन तीनों फिल्मों को रिलीज हुए आज चौथा दिन है। 'मर्दानी 2' ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 20.75 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। वहीं द बॉडी ने अब तक का कुल कलेक्शन 2.30 करोड रुपये हैं। इसके साथ ही जुमांजी: द नेक्स्ट लेवल ने अभी तक करीब 27 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
सुमन राव ने बताई अपनी फ्यूचर प्लानिंग
हाल ही में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के फाइलन राउंड में विजेताओं की घोषणा की गई। जिसमें मिस वर्ल्ड का खिताब जमैका की टोनी एन सिंह को मिला। जबकि भारत की सुमन राव तीसरे स्थान पर जगह बनाने में कामयाब हुईं। मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर आने वाली वो पहली भारतीय महिला है। उन्हें मिस वर्ल्ड कॉन्टेस्ट में मिस एशिया चुना गया। इस बड़ी जीत के बाद जब सुमन राव से पूछा गया कि उनकी आगे क्या योजना है ? क्या वह भी बॉलीवुड में कदम रखेंगी ? इस पर सुमन राव ने कहा कि वह फिलहाल सीए की पढ़ाई कर रही हैं। उसको पूरी करने के बाद ही कुछ ओर करेंगी।
हॉलीवुड में भी बनेगा 'सुपर 30' का रीमेक
इस साल रिलीज हुई अभिनेता ऋतिक रोशन की फिल्म 'सुपर 30' को दर्शकों का काफी प्यार मिला। ये फिल्म बिहार के गणितज्ञ आनंद कुमार की जिंदगी से प्रेरित थी। इस फिल्म में ऋतिक रोशन के अलावा मृणाल ठाकुर, पंकज त्रिपाठी जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिका में थे। अब खबर है कि ऋतिक की इस फिल्म को भारत में ही नहीं विदेशों में भी काफी पसंद किया गया। यही वजह है जो अब 'सुपर 30' का हॉलीवुड में रीमेक बनने जा रहा है। हॉलीवुड फिल्म स्टूडियो 'major' ने इस विषय पर फिल्म बनाने की इच्छा जताई है और कहा जा रहा है कि मेकर्स एक बार कास्ट फाइनल कर लें तो राइटर इस फिल्म की कहानी को इंग्लिश में तैयार कर लेंगे। टाइम्स की खबर के अनुसार, अंग्रेजी में बन रही इस फिल्म में आनंद कुमार भी का हिस्सा होंगे, क्योंकि यह उनकी जिंदगी के प्रेरित फिल्म है।
कार्तिक आर्यन ने किया 'मुन्ना बदनाम' पर डांस
बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन फिल्मों के अलावा अपनी सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से भी काफी सुर्खियों में रहते हैं। वह अपने फैंस के लिए अक्सर तस्वीरें और वीडियो साझा करते रहते हैं। इस बार कार्तिक आर्यन ने अपने डांस की वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया है। खास बात ये है कि वह अभिनेता सलमान खान की आने वाली फिल्म दंबग 3 के गाने 'मुन्ना बदनाम' पर जबरदस्त डांस किया है। कार्तिक ने न सिर्फ इस गाने पर डांस किया है, बल्कि इसके साथ उन्होंने बॉलीवुड की दो अभिनेत्रियों को इस पर डांस को करने का चैलेंज दे डाला है। इस वीडियो को साझा करते हुए उन्होंने भूमि पेडनेकर और अनन्या पंडे की टैग किया है।
A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan) on