फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मारा मार्टिन से लेकर लीजा हेडन तक, इन 5 एक्ट्रेस ने ब्रेस्ट फीडिंग के दौरान कराया फोटोशूट

Wed, 18 Jul 2018 01:32 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 18 Jul 2018 01:32 PM IST
विज्ञापन
Mara Martin to Lisa Haydon shared a beautiful picture of breastfeeding
ब्रेस्ट फीडिंग फोटोशूट की वजह से कुछ दिन पहले मलयालम एक्ट्रेस गिलू जोसफ को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था। लोगों का कहना था कि ये तस्वीर अश्लील है। यहां तक कि यह मामला केरला हाई कोर्ट में भी पहुंचा। हाईकोर्ट ने कहा इस तस्वीर में किसी भी तरह की अश्लीलता नहीं झलकती है। इसके बाद बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक कई एक्ट्रेसेज और मॉडल्स ने ब्रेस्ट फीडिंग कराते हुए फोटोशूट कराया। ताजा मामला मॉडल मारा मार्टिन का है जिन्होंने अपनी बच्ची को ब्रेस्ट फीडिंग कराते हुए रैंप वॉक किया। तो चलिए हम आपको ऐसी ही 5 दमदार मॉडल और एक्ट्रेस की तस्वीरे दिखाते हैं जिन्होंने दुनिया की परवाह किए बगैर खुलेआम ब्रेस्ट फीडिंग कराई।

 
Mara Martin to Lisa Haydon shared a beautiful picture of breastfeeding
लीजा हेडन
लीजा हेडन 
लीजा हेडन ने कुछ समय पहले बेटे को जन्म दिया था। लीजा अपने बेटे जैक की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। बेटे के जन्म के कुछ दिन बाद ही लीजा ने ब्रेस्ट फीडिंग कराते हुए तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। इस फोटो को शेयर करते हुए लीजा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा था कि कैसे उन्हें ब्रेस्ट फीडिंग कराते हुए अपने फिगर को शेप में लाने में मदद मिली। 
Mara Martin to Lisa Haydon shared a beautiful picture of breastfeeding
पद्म लक्ष्मी
पद्म लक्ष्मी 
एक्ट्रेस पद्म लक्ष्मी ने बेटी को ब्रेस्ट फीडिंग कराते हुए एक फोटो शेयर की थी। एक्ट्रेस और टॉप शेफ होस्ट पद्म लक्ष्मी ने ये फोटो अपने टि्वटर अकाउंट पर शेयर की। फोटो में बेटी ब्रेस्ट फीडिंग कर रही है जबकि पद्म लक्ष्मी मेकअप कर रही हैं। इस फोटो के जरिए पद्म लक्ष्मी ने ये दिखाने की कोशिश की है कि एक मां मल्टीटास्कर होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mara Martin to Lisa Haydon shared a beautiful picture of breastfeeding
Gilu Joseph,
गिलू जोसेफ
साउथ इंडियन एक्ट्रेस गिलू जोसेफ ने भी ब्रेस्ट फीडिंग कराते हुए एक मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया था। इस शूट के जरिए गिलू ने मैसेज दिया था, 'महिलाएं किसी भी जगह ब्रेस्ट फीडिंग करवाने के लिए बिल्कुल फ्री हैं। हालांकि इस पर काफी विवाद भी हुआ लेकिन बाद में कई एक्ट्रेसेस ने गिलू जोसेफ का साथ दिया।
विज्ञापन
Mara Martin to Lisa Haydon shared a beautiful picture of breastfeeding
Gisele Bündchen
गिजेल बंडचेन
गिजेल ब्राजीलियन सुपर मॉडल और एक्ट्रेस हैं। कुछ दिन पहले गिजेल की एक तस्वीर वायरल हुई थी। इस तस्वीर में गिजेल अपना मेकअप करवा रही हैं साथ ही अपनी बेटी को ब्रेस्ट फीडिंग करवा रही हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed