फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या सच में है सोनाली बेंद्रे को यूटेराइन कैंसर, ये है वायरल हो रहे मैसेज का सच

Wed, 18 Jul 2018 01:23 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 18 Jul 2018 01:23 PM IST
विज्ञापन
sonali bendre has uterine cancer truth behind this whatsapp message

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे इन दिनों न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करवा रही हैं। पिछले दिनों न्यूयॉर्क से सोनाली ने अपनी तस्वीर भी शेयर की थी। तस्वीर में सोनाली छोटे बालों के साथ नए लुक में नजर आई थीं। कैंसर की खबर सुनकर ना केवल सोनाली के करीबी बल्कि फैंस भी उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। इसी बीच व्हाट्सएप पर सोनाली बेंद्रे के कैंसर से जुड़ा एक मैसेज वायरल हो रहा है।

sonali bendre has uterine cancer truth behind this whatsapp message

वायरल हो रहे मैसेज में लिखा है- 'महिलाएं ध्यान दें... सोनाली बेंद्रे यूटराइन कैंसर से जूझ रही हैं.. भले ही यूटराइन को शरीर से निकाल दिया जाए लेकिन उससे होने वाली परेशानियां खत्म नहीं होती हैं। यह बात याद रखिए.. कोई शिकायत ना हो तब भी साल में एक बार सोनोग्राफी जरूर करवाएं। साथ ही अगर आपको पीरियड्स से जुड़ी कोई भी समस्या हो तो साल में दो बार सोनोग्राफी करवाएं। डॉक्टर की सलाह लेना ना भूलें।'

sonali bendre has uterine cancer truth behind this whatsapp message

मैसेज में आगे लिखा है, 'लड़कियां ऐसे किसी भी समस्या को हल्के में ना लें और इसे सभी के साथ शेयर करें। ब्रेस्ट कैंसर से ऐसे लड़ें- अपने शरीर का ध्यान रखें.. ब्रा को हर रोज धोएं.. गर्मियों में काले रंग की ब्रा ना पहनें.. सोते वक्त ब्रा ना पहनें.. अंडर वायर ब्रा ना पहनें.. ब्रेस्ट को दुपट्टे या स्कॉर्फ से ढककर धूप से बचाएं.. यह मैसेज टाटा कैंसर हॉस्पिटल की ओर से जनहित में जारी किया गया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
sonali bendre has uterine cancer truth behind this whatsapp message

व्हाट्सएप पर इन दिनों वैसे भी फेक मैसेजेस की भरमार है। सोनाली बेंद्रे ने खुद ट्वीट कर बताया था कि उन्हें हाई ग्रेड कैंसर हुआ है और यह अपनी आखिरी स्टेज पर पहुंच गया है। सोनाली को लंबे समय से शरीर में दर्द की शिकायत थी लेकिन उन्होंने इसे अनदेखा कर दिया।   

विज्ञापन
sonali bendre has uterine cancer truth behind this whatsapp message

सोनाली कहती हैं, 'अपने अंदर छिपी शक्ति का तब तक पता नहीं लगता जब तक सामने मुश्किलें ना आएं। किसी दुर्घटना के वक्त इंसान हैरान कर देने वाले काम कर देता है। मनुष्य के पास खुद को जिंदा रखने की अद्भुत क्षमता होती है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed