{"_id":"5a586a624f1c1beb408b45e2","slug":"marathi-film-aapla-manus-trailer-is-out-nana-patekar-impress-you-in-cop-look","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पुलिस के लुक में धांसू लग रहे नाना पाटेकर, दमदार डायलॉग के साथ 'आपला मानुस' का टीजर रिलीज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पुलिस के लुक में धांसू लग रहे नाना पाटेकर, दमदार डायलॉग के साथ 'आपला मानुस' का टीजर रिलीज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 12 Jan 2018 03:16 PM IST
विज्ञापन
Nana Patekar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाना पाटेकर की फिल्म 'आपला मानुस' का टीजर रिलीज हो चुका है। 1 मिनट 3 सेकेंड के टीजर में नाना अपनी छाप पूरी तरह से छोड़ने में कामयाब रहे हैं। इसके साथ ही आपको एक्टिंग के साथ - साथ कहानी का ताना बाना भी इंप्रेस कर देगा।
Trending Videos
Nana Patekar
इस फिल्म में नाना पाटेकर सीनियर क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर मारुति मारगारगोजे का किरदार निभा रहे हैं। टीजर की शुरुआत एक शख्स के बिल्डिंग से गिरने से होती है जिसके बाद नाना की बाइक के साथ एंट्री होती है। वह उसी जगह पर पहुंचते हैं जहां पर शख्स की मौत हो जाती है।
पढ़ें- बोल्ड सीन के सवाल पर भड़कीं जरीन खान, कहा- सलमान नहीं अब मेरी मां बताएंगी
पढ़ें- बोल्ड सीन के सवाल पर भड़कीं जरीन खान, कहा- सलमान नहीं अब मेरी मां बताएंगी
विज्ञापन
विज्ञापन
Nana Patekar
टीजर में नाना पाटेकर के डायलॉग डिलीवरी आपका दिल जीत लेगी। इसमें नाना एक केस की इन्वेस्टिगेशन करते हुए दिखाई देंगे। साथ ही कह रहे हैं कि वो पेपर पर लिखे विटनेस के बयान की परवाह नहीं करते।
पढे़ं- इस एक्टर ने एक झटके में ठुकराया 15 करोड़ का ऑफर, वजह जान नहीं होगा यकीन
पढे़ं- इस एक्टर ने एक झटके में ठुकराया 15 करोड़ का ऑफर, वजह जान नहीं होगा यकीन
Nana Patekar
इस फिल्म से बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन मराठी फिल्म से प्रोडक्शन में अपनी पारी शुरू करने जा रहे हैं। उन्होंने इस फिल्म को प्रोड्यूस भी किया है। ये फिल्म अगले साल 9 फरवरी को रिलीज होगी। सतीश रजवाड़े के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में बॉलीवुड के अन्य कलाकार भी नजर आएंगे। फिल्म में अभिनेता नाना पाटेकर, सुमीत राघवन और इरावती हर्षे भी होंगी।
अगली स्लाइड में देखिए ट्रेलर
पढे़ं- 'टाइगर' को चढ़ गया पोल डांस का चस्का, देखकर जैकलीन को हो जाएगी जलन
अगली स्लाइड में देखिए ट्रेलर
पढे़ं- 'टाइगर' को चढ़ गया पोल डांस का चस्का, देखकर जैकलीन को हो जाएगी जलन
विज्ञापन
Ajay Devgan
आपको बता दें अजय देवगन ने इस फिल्म की जानकारी एक वीडियो के जरिए दी थी। जिसमें उनका मराठी भाषा से लगाव और प्यार साफतौर पर दिखाई दिया था।

कमेंट
कमेंट X