विक्की कौशल ने अपने अभिनय से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। साल 2012 में 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' से निर्देशक के सहायक तौर पर अपना करियर शुरू करने के बाद वह पहली बार फिल्म मसान में एक अभिनेता के तौर पर नजर आए थे। साल 2015 में आई इस फिल्म में अपनी अदाकारी से उन्होंने लोगों को खूब प्रभावित किया। बाद में, उन्होंने 'राजी', 'लस्ट स्टोरीज', 'संजू', 'मनमर्जियां' और 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' जैसी फिल्मों से और अधिक प्रसिद्धि हासिल की।
Masaan: 'मसान' की रिलीज के नौ साल पूरे, विक्की कौशल ने खास अंदाज में मनाया जश्न
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज ही के दिन (24 जुलाई) विक्की की पहली फिल्म मसान ने बड़े पर्दे पर दस्तक दी थी। फिल्म की रिलीज के नौ साल पूरे होने पर अभिनेता विक्की कौशल ने खास अंदाज में इसका जश्न मनाया है। उन्होंने मसान की एक तस्वीर साझा की। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "नौ साल...शुक्रिया नीरज घेवाण।"
View this post on Instagram
फिल्म में विक्की ने एक ऐसे युवक का किरदार निभाया था जो अपने निजी त्रासदी से निकले की कोशिश कर रहा है। इस फिल्म के ज्यादातर दृश्य वाराणसी के घाटों पर फिल्माए गए हैं। इस फिल्म में उनके साथ ऋचा चड्ढा और पंकज त्रिपाठी भी नजर आए थे। लोगों को सभी कलाकारों का अभिनय पसंद आया था।
विक्की कौशल इन दिनों 'बैड न्यूज' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में उनके साथ तृप्ति डिमरी भी हैं। हाल ही में यह फिल्म रिलीज हुई है। हालांकि, वीकएंड के बाद बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है। फिल्म का निर्देशन आनंद तिवारी ने किया है।
उनके आगामी प्रोजेक्ट की बात करें तो विक्की कौशल लक्ष्मण उटेकर के निर्देशन में बन रही बहुप्रतीक्षित ऐतिहासिक ड्रामा 'छावा' में भी अभिनय करते जल्द ही दिखेंगे। इस फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना मुख्य नायिका के रूप में नजर आएंगी।
Darshan Thoogudeepa: अभिनेता दर्शन की पत्नी ने की उपमुख्यमंत्री से मुलाकात, बेटे की शिक्षा को लेकर हैं चितिंत