फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tiger Shroff: 'मास्टर ब्लास्टर' का हीरो बताने पर टाइगर श्रॉफ ने तोड़ी चुप्पी, कही ऐसी बात कि दर्शक होंगे निराश

Fri, 22 Sep 2023 07:34 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 22 Sep 2023 07:34 PM IST
विज्ञापन
Master Blaster Tiger Shroff Denies Reports Of being cast In Firoz Nadiadwallah film With Sanjay Dutt
टाइगर श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया

टाइगर श्रॉफ, बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के ऐसे अभिनेताओं में गिने जाते हैं जो एक्शन करने में उस्ताद हैं। ऐसे में जब भी किसी एक्शन या रोमांटिक के बनने की बात आती है, तो फिल्म से उनका नाम जुड़ ही जाता है। जहां अभिनेता इन दिनों अपनी आगामी एक्शन फिल्म 'गणपत' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं, वहीं उनका नाम हाल ही में फिरोज ए. नाडियाडवाला की एक्शन-कॉमेडी फिल्म 'मास्टर ब्लास्टर' से भी जोड़ा जा रहा है। हालांकि, अब इन रिपोर्ट्स पर टाइगर श्रॉफ ने रिएक्ट किया है और बताया है कि क्या वह फिल्म का हिस्सा हैं या नहीं। चलिए जानते हैं क्या है पूरा माजरा..

Master Blaster Tiger Shroff Denies Reports Of being cast In Firoz Nadiadwallah film With Sanjay Dutt
संजय दत्त, फिरोज ए नाडियाडवाला,टाइगर श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया

'हेरा फेरी', 'फिर हेरा फेरी', 'आवारा पागल दीवाना' और 'वेलकम' जैसी फिल्मों का निर्माण करने वाले फिरोज नाडियाडवाला जल्द ही एक एक्शन-कॉमेडी फिल्म लेकर दर्शकों के बीच लौट रहे हैं। इस फिल्म पर काम शुरू हो गया है और प्रोजेक्ट को लेकर अफवाहों का बाजार भी गर्म है। दरअसल, कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फिरोज ने अपनी आगामी फिल्म 'मास्टर ब्लास्टर' में बॉलीवुड के दो कलाकारों को कास्ट किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, संजय दत्त और टाइगर श्रॉफ की जोड़ी पहली बार इस फिल्म में साथ करती नजर आने वाली है।

Master Blaster Tiger Shroff Denies Reports Of being cast In Firoz Nadiadwallah film With Sanjay Dutt
टाइगर श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया

इस खबर ने दर्शकों में गजब का उत्साह भर दिया था और वे सभी 'मास्टर ब्लास्टर' में इस जोड़ी को देखने का बेसब्री से इंतजार करने लगे थे। लेकिन इन रिपोर्ट्स पर प्रतिक्रिया देते हुए टाइगर श्रॉफ ने कुछ ऐसा कह दिया कि सभी का उत्साह तुरंत निराशा में बदल गया। इंटरनेट पर ऐसी खबरें चल रही हैं कि टाइगर श्रॉफ फिरोज नाडियाडवाला की आगामी फिल्म 'मास्टर ब्लास्टर' में संजय दत्त के साथ मुख्य भूमिका में होंगे। लेकिन अभिनेता ने अपने ट्विटर हैंडल पर इन खबरों का खंडन कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Master Blaster Tiger Shroff Denies Reports Of being cast In Firoz Nadiadwallah film With Sanjay Dutt
टाइगर श्रॉफ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

टाइगर श्रॉफ ने अपने एक्स अकाउंट पर सार्वजनिक रूप से रिपोर्ट्स का खंडन किया। उन्होंने कहा, 'अफवाहें सुन रहा हूं और कुछ ट्वीट्स और पोस्ट देख रहा हूं कि मुझे एक फिल्म में शामिल किया जा रहा है..किसी दिन हमारी इंडस्ट्री के ऐसे वरिष्ठ दिग्गजों के साथ काम करना मेरे लिए सम्मान की बात होगी, लेकिन फिलहाल यह खबर सच नहीं है।' हालांकि, इस पोस्ट में अभिनेता ने किसी भी फिल्म का नाम नहीं लिया है, लेकिन नेटिजन्स टाइगर का इशारा साफ तौर पर समझ गए हैं कि वह 'मास्टर ब्लास्टर' की बात कर रहे हैं।
Kangana Ranaut: कंगना ने खालिस्तानियों पर साधा निशाना, सिख समुदाय से 'अखंड भारत' को सपोर्ट करने का किया आग्रह

विज्ञापन
Master Blaster Tiger Shroff Denies Reports Of being cast In Firoz Nadiadwallah film With Sanjay Dutt
फिरोज नाडियाडवाला - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें, निर्माता फिरोज नाडियाडवाला की कॉमेडी-एक्शन म्यूजिकल फिल्म 'मास्टर ब्लास्टर' अभी प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है। मूवी की शूटिंग जल्द ही शुरू होगी। फिल्म को बड़े पैमाने पर हांगकांग, मकाऊ और मुख्यभूमि चीन में लॉस एंजिल्स और चीन के एक्शन और तकनीकी दल के साथ शूट किया जाएगा। सिनेमा इतिहास में पहली बार फिल्म में कई नए तकनीकी नवाचार पेश किए जाएंगे। ऐसे में फिल्म के एलान के साथ ही यह सुर्खियों में है। 
Farhan Akhtar: प्रियंका के कंधों पर है जी ले जरा का दारोमदार, फरहान ने हॉलीवुड स्ट्राइक से जोड़ा कनेक्शन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed