फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: बचपन में खूब चमके ये 'सितारे', अब दिखेंगे तो पहचान भी नहीं पाएंगे आप

Sun, 28 Mar 2021 08:42 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 28 Mar 2021 08:42 AM IST
विज्ञापन
Master Raju to Baby Guddu these actors earned huge popularity as child artist now stay away from limelight
मास्टर रवि, बेबी गुड्डू - फोटो : सोशल मीडिया

बड़े या छोटे पर्दे पर जब हम बाल कलाकारों को दमदार अभिनय करते देखते हैं तो हमें लगता है कि इनके लिए सफलता के रास्ते अभी से खुल गए हैं। हालांकि बॉलीवुड में सफलता की कोई गारंटी नहीं होती। यहां आज जो हिट है वो कल भी हिट ही रहे ये जरूरी नहीं है। ऐसे बहुत से सितारे हैं जिन्होंने बाल कलाकार के तौर पर अपने करियर की शुरूआत की थी लेकिन वो इंडस्ट्री के बड़े कलाकार नहीं बन पाए। आइये डालते हैं एक बार इन चेहरों पर नजर।

Master Raju to Baby Guddu these actors earned huge popularity as child artist now stay away from limelight
मास्टर राजू - फोटो : Instagram

मास्टर राजू

70 के दशक की कई फिल्मों में मास्टर राजू यानी फहीम अजानी ने बाल कलाकार के रूप में काम किया था। उनकी मासूमियत देख हर कोई उन पर दिल हार जाता था। फिल्म 'परिचय' के लिए गुलजार एक बाल कलाकार की तलाश कर रहे थे। उन्हें एक ऐसा बच्चा चाहिए था जिसने कभी काम ना किया हो। जब राजू ऑडिशन के लिए पहुंचे तो गुलजार ने उनसे बात की और वो रोने लगे। उनके माता पिता को लगा कि राजू को रिजेक्ट कर दिया गया। हालांकि बाद में गुलजार ने उन्हें बताया कि उन्हें राजू जैसे बच्चे की तलाश है। परिचय के अलावा उन्हें 'बावर्ची', 'अभिमान', 'दाग', 'अंखियों के झरोखों से', 'किताब', 'चितचोर' जैसी कई फिल्मों में काम करने का मौका मिला। उन्होंने 'अफसाना प्यार का', 'शतरंज', 'खुद्दार', 'साजन चले ससुराल' जैसी फिल्मों में काम किया, लेकिन धीरे धीरे उन्हें काम मिलना बंद हो गया और उन्होंने टीवी का रुख किया। वो 'चुनौती', 'अदालत', 'बानी-इश्क दा कलमा' जैसे हिट शो में नजर आए, लेकिन अब उन्हें कोई खास काम नहीं मिल रहा। वो पिछले काफी समय से फिल्मों से दूर हैं।

Master Raju to Baby Guddu these actors earned huge popularity as child artist now stay away from limelight
तनवी हेगड़े - फोटो : Instagram

तनवी हेगड़े

90 के दशक में एक शो काफी हिट हुआ था जिसका नाम था 'सोनपरी'। इस शो में सोनपरी का किरदार मृणाल देव कुलकर्णी ने निभाया था तो वहीं तनवी हेगड़े ने फ्रूटी का किरदार निभाया था। अपने अनोखे नाम और अभिनय से तनवी बच्चों के बीच काफी लोकप्रिय हो गईं थीं। तनवी की उस समय की लोकप्रियता देखकर हर किसी को लगा था कि वो भविष्य में एक बड़ी स्टार बनेंगी। हालांकि ऐसा हुआ नहीं। तनवी बॉलीवुड में एक बड़ा नाम नहीं बन पाईं। उन्होंने कुछ मराठी फिल्मों में जरूर काम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Master Raju to Baby Guddu these actors earned huge popularity as child artist now stay away from limelight
मयूर राज वर्मा - फोटो : Instagram

मयूर राज वर्मा

70 और 80 के दशक में अमिताभ बच्चन की कई फिल्मों में मयूर राज वर्मा ने उनके बचपन का किरदार निभाया था। उनका चेहरा मोहरा बिग से इस कदर मेल खाता था कि दर्शक यकीन कर लेते थे कि बचपन में अमिताभ ऐसे ही रहे होंगे। ये ही वजह थी कि मयूर को यंग अमिताभ बच्चन भी कहा जाता था। इतना ही नहीं अमिताभ की फिल्मों में उनके बचपन का किरदार निभाने वाले मयूर सबसे अधिक पैसे चार्ज करने वाले बाल कलाकार थे। हालांकि धीरे धीरे मयूर फिल्मों से दूर हो गए और अब वो लाइमलाइट से दूर अपना बिजनेस संभाल रहे हैं।

विज्ञापन
Master Raju to Baby Guddu these actors earned huge popularity as child artist now stay away from limelight
बेबी गुड्डू - फोटो : Instagram

बेबी गुड्डू

शाहिंदा बेग 80 के दशक की मशहूर बाल कलाकार में से एक थीं जिन्हें लोग बेबी गुड्डू के नाम से जानते हैं। वो फिल्म मेकर एम एम बेग की बेटी हैं। बेबी गुड्डू ने 'औलाद', 'समुंदर', 'घर घर की कहानी', 'मुल्जिम', 'नगीना' जैसी कई हिट फिल्मों में बाल कलाकार के रूप में काम किया था। फिल्मों के अलावा उन्हें विज्ञापन के जरिए भी खूब शोहरत मिली थी। एक बाल कलाकार के रूप में उन्होंने आखिरी फिल्म 1991 में की थी जिसका नाम था 'घर परिवार'। बेबी गुड्डू अब दुबई में रहती हैं और अमीरात एयरलाइंस के साथ काम करती हैं। उन्होंने सालों पहले बॉलीवुड से दूरी बना ली थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed