फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मिस इंडिया बनने के बाद इस एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में रखा था कदम, अब फिल्मों से दूर कर रहीं ये काम

Sat, 16 Nov 2019 08:12 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Sat, 16 Nov 2019 08:12 AM IST
विज्ञापन
meenakshi seshadri birthday special know about unknown facts
Meenakshi Seshadri - फोटो : instagram
मीनाक्षी शेषाद्रि 90 के दशक की सुपरहिट एक्ट्रेस में से एक हैं। अपनी अदाकारी और खूबसूरती के बल पर उन्होंने खूब नाम कमाया लेकिन इतनी ऊंचाइयों तक पहुंचने के बाद मीनाक्षी ने अचानक फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। आज यानी 16 नवंबर को उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनकी जिंदगी की कुछ खास बातें।
meenakshi seshadri birthday special know about unknown facts
मीनाक्षी शेषाद्रि
56वां बर्थडे मना रहीं मीनाक्षी शेषाद्रि का जन्म झारखंड के सिंदरी में एक तमिल परिवार में हुआ था। केवल 17 साल की उम्र में साल 1981 में उन्होंने मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया। मिस इंडिया का खिताब जीतने के 3 साल बाद ही उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया। उनकी पहली फिल्म पेंटर बाबू थी।
meenakshi seshadri birthday special know about unknown facts
meenakshi - फोटो : social media
मीनाक्षी शेषाद्रि को सभी ने फिल्म हीरो से नोटिस किया। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म में उनके अपोजिट जैकी श्रॉफ थे। इसके अलावा मीनाक्षी शेषाद्रि ने दामिनी फिल्म से सभी को अपनी एक्टिंग का कायल बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
meenakshi seshadri birthday special know about unknown facts
मीनाक्षी शेषाद्रि
उन्होंने अपने करियर में मेरी जंग, घायल, घातक, शहंशाह, घर हो तो ऐसा और तूफान जैसी कई सुपरहिट फिल्में दीं । बॉलीवुड पर राज करने के बाद मीनाक्षी शेषाद्रि ने साल 1995 में इन्वेस्टमेंट बैंकर हरीश मैसूर से शादी कर ली। 
विज्ञापन
meenakshi seshadri birthday special know about unknown facts
मीनाक्षी शेषाद्रि
मीनाक्षी शादी के बाद अमेरिका के प्लानो (टेक्सास) में जाकर बस गईं। दोनों ने न्यूयॉर्क में रजिस्टर्ड मैरिज की। दोनों के एक बेटी और दो बेटे हैं। मीनाक्षी को एक्टिंग के अलावा डांस का भी बेहद शौक रहा। उन्होंने फिल्मों से भले ही दूरी बना ली लेकिन डांस से खुद को जोड़े रखा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed