फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कई हिट फिल्में देकर गायब हुई ये सनी देओल की हीरोइन, कुमार सानू का तलाक होते-होते बचा

Sun, 20 Oct 2019 11:37 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 20 Oct 2019 11:37 AM IST
विज्ञापन
Meenakshi Seshadri kumar sanu affair when she Left Bollywood At The Peak Of Her Career
kumar sanu - फोटो : सोशल मीडिया

अस्सी और नब्बे के दशक में फिल्मी परदे पर राज करने वाली मीनाक्षी शेषाद्रि सभी के दिलों की धड़कन थीं। 1983 में फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने के बाद मीनाक्षी ने कई हिट फिल्में कीं और कई अवॉर्ड जीते। लोग ना सिर्फ मीनाक्षी की खूबसूरती के दिवाने थे बल्कि जिस तरह से एक्टिंग के दौरान वो हाव-भाव देती थीं वो सभी के दिलों को मोह लेता था। उन दिनों मीनाक्षी का नाम कुमार सानू से जोड़ा जाता था। आज कुमार सानू के जन्मदिन पर जानिए, इस प्रेम कहानी का अंत कैसे हुआ।

Meenakshi Seshadri kumar sanu affair when she Left Bollywood At The Peak Of Her Career
मीनाक्षी शेषाद्रि

 ये मीनाक्षी शेषाद्रि के जबरदस्त एक्टिंग का ही जलवा था कि वो 'दामिनी' जैसा दमदार रोल कर पाईं और 'हीरो', 'घायल' और 'घातक' जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं जो सिनेमा और उनके खुद के करियर में मील का पत्थर साबित हुईं।

Meenakshi Seshadri kumar sanu affair when she Left Bollywood At The Peak Of Her Career
kumar sanu - फोटो : सोशल मीडिया

कहा जाता है कि मीनाक्षी शेषाद्रि और कुमार सानू एक-दूसरे के प्यार में पागल थे। लेकिन बात तब बढ़ गई जब कुमार सानू की बीवी ने तलाक लेने का फैसला किया और उसके लिए मीनाक्षी को जिम्मेदार माना गया। लेकिन इस पर मीनाक्षी ने चुप्पी ही साधे रखी जिससे उन अफवाहों को और बल मिला जिनमें कहा गया कि उनकी वजह से कुमार सानू का तलाक होने जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meenakshi Seshadri kumar sanu affair when she Left Bollywood At The Peak Of Her Career
मीनाक्षी शेषाद्रि

हालांकि बाद में कुमार सानू की जिंदगी में सब ठीक हो गया और मीनाक्षी शेषाद्रि ने भी इस पर बाद में कोई सफाई नहीं दी। इसके बाद अचानक ही मीनाक्षी ने फिल्मों को अलविदा कह दिया और साल 1997 में उन्होंने एक इन्वेस्टमेंट बैंकर से शादी कर ली।

विज्ञापन
Meenakshi Seshadri kumar sanu affair when she Left Bollywood At The Peak Of Her Career
meenakshi seshadri - फोटो : file photo
उनकी पिछली फिल्म 1996 में आई 'घातक' थी। शादी करने और फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ने के बाद मीनाक्षी अब यूएस में रह रही हैं और वहां डांस सिखाती हैं और उनका खुद का एक डांस इंस्टीट्यूट भी है। ग्लैमर इंडस्ट्री से दूर हुए उन्हें तकरीबन 23 साल हो गए हैं और फिल्मों में वापस आने का उनका कोई मन नही है।

माफिया गैंग के लिए गाने पर कुमार सानू की हुई थी पिटाई, 20 हजार लोगों के सामने दी थी पहली परफॉर्मेंस
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed