फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mega Blockbuster: फिल्म या सीरीज में नजर नहीं आएंगे कपिल-दीपिका, वायरल पोस्ट से जाने मेगा ब्लॉकबस्टर का सच

Sun, 04 Sep 2022 10:36 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 04 Sep 2022 10:36 AM IST
विज्ञापन
mega blockbuster kapil sharma deepika padukone sourav ganguly post here the stars upcoming project details
कपिल शर्मा, दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

कॉमेडियन कपिल शर्मा ने बीते दिन सोशल मीडिया पर अपनी एक पोस्ट से फैंस को हैरान कर दिया था। कपिल ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट 'मेगा ब्लॉकस्टर' का एलान किया। इस पोस्टर पर कपिल शर्मा की फोटो दिखी और साथ में इस प्रोजेक्ट के ट्रेलर की जानकारी भी दी। कपिल शर्मा का यह पोस्ट और ज्यादा चर्चाओं में तब आया, जब इसी तरह का पोस्टर दीपिका पादुकोण और क्रिकेट रोहित शर्मा जैसे सितारों ने भी शेयर किया है। कई लोगों ने माना कि यह तमाम सितारे एक साथ किसी फिल्म या फिर सीरीज में नजर आने वाले हैं। लेकिन अब 'मेगा ब्लॉकबस्टर' क्या है इस बात की जानकारी मिल गई है। 

mega blockbuster kapil sharma deepika padukone sourav ganguly post here the stars upcoming project details
कपिल शर्मा, रश्मिका मंदाना - फोटो : insta

दीपिका पादुकोण, रोहित शर्मा के अलावा, सौरभ गांगुली, रश्मिका मंदाना, साउथ के सुपरस्टार्स कार्थी, तृषा कृष्णन ने भी 'मेगा ब्लॉकबस्टर' का पोस्टर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट एक लेवल और ऊपर हो गई। हर किसी को इस प्रोजेक्ट के ट्रेलर का इंतजार है क्योंकि फैंस देखना चाहते हैं कि यह कलाकार किस फिल्म या फिर वेब सीरीज में नजर आने वाले हैं। लेकिन सौरभ गांगुली ने सोशल मीडिया पर 'मेगा ब्लॉकबस्टर' का पोस्टर शेयर करते हुए एक लगती कर दी, जिससे फैंस को इस प्रोजेक्ट के बारे में पता चल गया।    

mega blockbuster kapil sharma deepika padukone sourav ganguly post here the stars upcoming project details
सौरभ गांगुली

दरअसल, सौरभ गांगुली ने पीआर कॉपी का कॉन्टेंट सोशल मीडिया पोस्ट पर कॉपी कर दिया और इस गलती को फैंस ने भी पकड़ लिया। सोशल मीडिया यूजर्स ने सौरभ गांगुली की पोस्ट का स्क्रीनशॉट लेकर वायरल कर दिया। सोशल मीडिया पर लोगों को मानना है कि तमाम स्टार्स का यह अपकमिंग प्रोजेक्ट न कोई फिल्म है और ना ही वेब सीरीज है। बल्कि सभी मिलकर एक शॉपिंग एप्लीकेशन का प्रमोशन करते हुए नजर आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
mega blockbuster kapil sharma deepika padukone sourav ganguly post here the stars upcoming project details
दीपिका पादुकोण और रोहित शर्मा की हुई 'मेगा ब्लॉकबस्टर' में एंट्री - फोटो : Social Media

सोशल मीडिया पर यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है, जो सौरभ गांगुली का बताया जा रहा है। इस पोस्ट में देखा जा सकता है कि सौरभ गांगुली ने कंपनी का कॉन्टेन्ट कॉपी करके शेयर किया है, जिसमें ट्रेलर की जानकारी भी दी गई है। यूजर्स ने स्क्रीनशॉट ले लिया और इस तरह पता चला कि मेगा ब्लॉकबस्टर एक कंपनी का ऐडवर्टिजमेंट कैंपेन है। हालांकि, आज 'मेगा ब्लॉकबस्टर' का ट्रेलर रिलीज होगा, जिससे फैंस को भी उनके सारे सवालों के सही सही जवाब मिल जाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed