फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sam Bahadur: जांबाज वॉर हीरो ‘सैम बहादुर’ बन पर्दे पर छाने को तैयार हैं विक्की कौशल, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

Thu, 01 Dec 2022 11:19 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 01 Dec 2022 11:19 AM IST
विज्ञापन
Meghna Gulzar Sam bahadur teaser release date out starring Vicky kaushal fatima sana shaikh sanya Malhotra
सैम बहादुर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल जल्द अपनी अगली फिल्म 'सैम बहादुर' में नजर वाले हैं। भारत के सबसे जांबाज वॉर हीरो और पहले फील्ड मार्शल, सैम मानेकशॉ की बायोपिक सैम बहादुर की रिलीज डेट का एलान हो गया है, जिसमें अभिनेता के साथ फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है।

Meghna Gulzar Sam bahadur teaser release date out starring Vicky kaushal fatima sana shaikh sanya Malhotra
सैम बहादुर - फोटो : सोशल मीडिया

विक्की कौशल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म के टीजर के साथ रिलीज डेट का एलान किया है। हालांकि इस टीजर में विक्की का चेहरा नहीं दिखाई दे रहा है। टीजर में विक्की को मानेकशॉ के रूप में दिखाया गया है, जो कैमरे की ओर अपनी पीठ करके चल रहे हैं, जबकि सैनिक उनके लिए रास्ता बना रहे हैं। कैप्शन में उन्होंने लिखा, 365 दिन बाद...1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में सैम बहादुर रिलीज होगी। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09)

Meghna Gulzar Sam bahadur teaser release date out starring Vicky kaushal fatima sana shaikh sanya Malhotra
सैम बहादुर की टीम - फोटो : सोशल मीडिया

सैम बहादुर की कहानी भारत के महानतम युद्ध नायकों में से एक मानेकशॉ के जीवन पर आधारित है। फिल्म में मानेकशॉ की पत्नी सिल्लू के रूप में सान्या मल्होत्रा और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के रूप में फातिमा सना शेख नजर आएंगी। दर्शकों को भी फिल्म का टीजर काफी पसंद आ रहा है। वहीं, इस फिल्म में मेघना गुलजार और विक्की कौशल दूसरी बार साथ में काम कर रहे हैं, इससे पहले दोनों 2018 में आई 'राजी' में काम कर चुके हैं।

दुखद: शादी के चंद घंटों बाद 37 साल के सिंगर जेक फ्लिंट ने दुनिया को कहा अलविदा, सदमे में पत्नी और परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
Meghna Gulzar Sam bahadur teaser release date out starring Vicky kaushal fatima sana shaikh sanya Malhotra
गोविंदा नाम मेरा - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि ‘सैम बहादुर’ की स्क्रिप्ट भवानी अय्यर ने मेघना गुलजार के पिता गुलजार और शांतनु श्रीवास्तव के साथ लिखी है। गुलजार ने गीतकार के रूप में भी काम किया है। इसके साथ लोकप्रिय तिकड़ी शंकर-एहसान-लॉय द्वारा फिल्म का संगीत दिया गया है। वहीं, विक्की कौशल ‘गोविंदा नाम मेरा’ में भी दिखाई देंगे, जिसका प्रीमियर 16 दिसंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर होगा। इस फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी और भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिका में हैं। 

Hera Pheri 3: कार्तिक आर्यन से पहले वरुण धवन को ऑफर हुआ था 'राजू' का किरदार, अभिनेता ने इस वजह से किया इनकार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed