अपने विशिष्ट अंदाज, हाव भाव और बेहतरीन आवाज से दर्शकों को गुदगुदाने वाले कॉमेडी किंग महमूद अली को कौन नहीं जानता। एक्टर महमूद अली का जन्म 29 सितंबर 1933 को मुंबई में हुआ था। 23 जुलाई, 2004 को महमूद इस दुनिया से हमेशा के लिए चले गए। महमूद के पिता मुमताज अली बॉम्बे टॉकीज स्टूडियो में काम किया करते थे।
महमूद अली की पुण्यतिथि और मॉब लिचिंग पर नसीरुद्दीन शाह का बयान सहित ये हैं बॉलीवुड की बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को चांद पर भारत के दूसरे मिशन चंद्रयान-2 को श्रीहरिकोटा से सबसे शक्तिशाली रॉकेट जीएसएलवी-मार्क III-एम1 (GSLV Mark III-M1) के जरिए लॉन्च किया गया। गौरतलब है कि इससे पहले चंद्रयान-2 15 जुलाई को लॉन्च होने वाला था, हालांकि बाद में इसे रद्द कर दिया गया था। इस गौरवांवित करने वाले पल के लिए बॉलीवुड सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर रिेएक्ट किया है। शाहरुख, अक्षय, विद्या बालन सहित कई स्टार्स ने इसरो की जमकर तारीफ की है।
पढ़ें: चंद्रयान 2 के लॉन्च पर अक्षय-विवेक समेत कई सेलेब्स ने किया रिएक्ट, रवीना बोलीं-रोमांस जारी रहेगा
बॉलीवुड एक्टर नसीरुद्दीन शाह अपनी शानदार एक्टिंग के साथ-साथ अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। 20 जुलाई को उन्होंने 69वां जन्मदिन मनाया था। हाल में नसीरुद्दीनल शाह ने मॉब लिचिंग को लेकर बयान दिया। डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन आफ इंडिया’ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि पीड़ित लोगों के परिवारों से काफी दर्द झेला है।
पढ़ें: मॉब लिंचिंग में मारे गए लोगों के परिजनों से मिले नसीरुद्दीन शाह, बोले- साहस को सलाम करता हूं
आलिया भट्ट ने हाल ही में मुंबई के जुहू इलाके में 13 करोड़ रुपए की कीमत का एक आलीशान घर खरीदा था। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। घर खरीदने के बाद अब खबर आ रही है कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर 2020 में शादी कर सकते हैं। इसके लिए तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। खबर है कि आलिया अप्रैल में सब्यसाची से मिली थीं। इस दौरान दोनों के बीच वेडिंग लहंगे को लेकर बातचीत हुई थी।
पढ़ें: 2020 में शादी करेंगे आलिया और रणबीर, डिजाइनर लहंगे को लेकर की सब्यसाची से की मुलाकात!
बॉलीवुड सिंगर, कम्पोजर और एक्टर, हिमेश रेशमिया को लोग 'नाक से गाने वाला' गायक कहकर मजाक उड़ाते रहे हैं लेकिन इसकी वजह से ही उन्हें कई अवॉर्ड्स मिले हैं। अपने सिंगिग स्टाइल को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले हिमेश रेशमिया का 23 जुलाई को बर्थडे है।
पढ़ें: हिमेश रेशमिया की वजह से जर्मनी में चले थे भारतीय ऑटो, एक सीन पर खर्च किए थे 75 लाख