हिंदी फिल्मों में अपने अभिनय और कॉमेडी से लाखों दिलों को जीतने वाले कलाकार महमूद का जन्मदिन का जन्मदिन 29 सितंबर को होता है। महमूद के जन्मदिन पर आज हम आपको उनका और अमिताभ बच्चन से जुड़ा एक किस्सा बताने जा रहे हैं। ये वो दौर था जब अमिताभ स्ट्रगल कर रहे थे। बॉम्बे टू गोवा फिल्म की शूटिंग चल रही थी और अमिताभ से नाचने को कहा गया। ऐसा क्या हुआ जो अमिताभ इतना डर गए कि महमूद के पैरों में गिरकर रोने लगे।
जब महमूद के पैरों में गिरकर गिड़गिड़ाए थे अमिताभ बच्चन, बोले थे ' ये मुझसे न हो पाएगा'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल महमूद ने ये फिल्म अमिताभ बच्चन और अपने भाई अनवर अली को लॉन्च करने के लिए बनाई। सब अच्छे से चल रहा था, फिल्म के सीन भी बड़े आराम से शूट हो रहे थे। ये देख महमूद भी खुश थे। लेकिन बात अटकी एक गाने पर आकर जिसने अमिताभ बच्चन को बुखार तक बुला दिया। दरअसल फिल्म का एक गाना था 'देखा ना हाय रे सोचा ना' और महमूद चाहते थे कि अमिताभ उस गाने पर नाचें। लेकिन अमिताभ को नाचना आता नहीं था और जैसे ही उन्हें इस बारे में पता चला कि महमूद साहब उन्हें नचाना चाहते हैं तो वो घबरा गए। ऐसे लगा जैसे किसी ने उनकी जान ही मांग ली हो। अब मरता क्या ना करता।
अमिताभ बच्चन ने जैसे-तैसे नाचना शुरु किया। लेकिन ये क्या अमिताभ बच्चन के कदम धुन के साथ मैच ही नहीं कर रहे थे। इस गाने के लिए अमिताभ को कई रीटेक देने पड़े लेकिन धुन कहीं और तो कदम कहीं और। ऐसी स्थिति देख अमिताभ दुखी हो गए और चारों तरफ नजर घुमाकर देखा। उन्हें लगा मानो सभी उनका मजाक उड़ा रहे हों, कह रहे हों, 'ये देखो इन्हें तो नाचना भी नहीं आता'। बस दुखी होकर अमिताभ अपने कमरे में चले गए। महमूद चारों तरफ उन्हें ढूंढते रहे और जब उन्हें लोगों ने बताया कि अमिताभ अपने कमरे में हैं तो महमूद बाहर ही अमिताभ का इंतजार करने लगे।
घंटे दर घंटे बीतते रहे लेकिन अमिताभ बाहर नहीं आए। यह देख महमूद का माथा ठनक गया और वो तुरंत अमिताभ के कमरे में गए। लेकिन वहां जाकर महमूद ने जो देखा उससे उनके होश उड़ गए। महमूद ने देखा कि अमिताभ बिस्तर पर पड़े थे और उन्हें 102 डिग्री बुखार था। महमूद को देख अमिताभ घबरा गए और सोचने लगे कि वो बुखार में भी उन्हें नचाकर ही दम लेंगे। बस फिर क्या था अमिताभ बच्चन जोर-जोर से रोने लगे और महमूद के पैरौं मे गिरकर गिड़गिड़ाए। अमिताभ ने महमूद से कहा, ' भाईजान मुझसे डांस नहीं हो पाएगा, मुझे नाचना नहीं आता।' लेकिन महमूद का दिल नहीं पिघला और उन्होंने कहा कि जो चल सकता है वो नाच भी सकता है।
अमिताभ गिड़गिड़ाते रहे लेकिन महमूद टस से मस नहीं हुए। थक-हारकर महमूद ने कहा कि जैसा डांस आता है वैसा ही करो, हम उसी तरह शूट कर लेंगे। इस बारे में महमूद ने अपनी टीम को भी हिदायत दे दी और कहा कि अमिताभ जैसा भी डांस करें उसे शूट कर लेना। उनका डांस देख हंसना मत और खूब तालियां बजाना। अमिताभ ने बहुत बुरा डांस किया। सभी की हंसी छूट रही थी लेकिन कंट्रोल करते हुए सभी ने अमिताभ का उत्साह बढ़ाया और तालियां बजाईं। ऐसा रिएक्शन देख अमिताभ बहुत खुश हुए और जमकर डांस किया। आपको यकीन नहीं होगा कि ये गाना बाद में खूब हिट हुआ और इसमें अमिताभ के डांस को भी खूब पसंद किया गया।