{"_id":"5b6583574f1c1bed238b49a0","slug":"melody-singer-kumar-sanu-reveals-he-adopted-his-eldest-daughter-shannon-in-2001","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सिंगर कुमार सानू ने अपनी पहली बेटी को लिया था गोद, 17 साल बाद किया इस सच्चाई का खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सिंगर कुमार सानू ने अपनी पहली बेटी को लिया था गोद, 17 साल बाद किया इस सच्चाई का खुलासा
Sat, 04 Aug 2018 04:24 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 04 Aug 2018 04:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
कुमार सानू, शैनन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मेलडी किंग कुमार सानू अपने गानों के लिए आज भी मशहूर हैं। कुमार सानू के गाने आज भी आशिकों के दिल का इलाज करते हैं। पिछले कई सालों से खबरों से गायब कुमार सानू अचानक उस वक्त चर्चा का विषय बन गए जब उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने साल 2001 में एक बेटी को गोद लिया था।
2 of 4
kumar sanu
कुमार सानू ने 'दिल है हिंदुस्तानी 2' के दौरान बताया कि उन्होंने अपनी बड़ी बेटी शैनन को गोद लिया था। उन्होंने कहा कि वो यह बात किसी को नहीं बताना चाहते थे क्योंकि उन्हें डर था कि लोग उनके बारे में क्या सोचेंगे। उन्होंने कहा- मुझे नहीं पता था कि वह इन सब चीजों पर कैसा रिएक्ट करेंगे। लेकिन अब ये सभी जानते हैं। शेनन पर मुझे गर्व है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह मेरी रियल बेटी है या नहीं।
3 of 4
kumar Sanu
शैनन ने अपना डेब्यू पॉप सिंगल A long time से किया था, जिसे जस्टिन बीबर के सहयोगी Poo Bea ने प्रोड्यूस किया था और लिखा था। कुमार सानू ने कहा- हॉलीवुड में मुझे कई लोग सिर्फ मेरी बेटी के कारण ही जानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
k sanu
कुमार सानू ने सलोनी भट्टाचार्य से शादी की है। सलोनी से पहले कुमार सानू ने रीता भट्टाचार्या से शादी की थी लेकिन मीनाक्षी शेषाद्री से अफेयर की खबरों के बाद रीता और कुमार सानू का तलाक हो गया। उसके बाद कुमार सानू और मीनाक्षी का भी ब्रेकअप हो गया। बाद में कुमार सानू ने सलोनी से शादी कर ली, जिनसे उनकी एक बेटी एना है। सलोनी, एना और शैनन लंदन में रहती थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।